सेंधवा

शासकीय महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर परिचर्चा, छात्राओं को आत्मविश्वास और प्रबंधन के दिए संदेश

जनोदय पंच। सेंधवा। वीर बलिदानी खाज्या नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेंधवा में शुक्रवार को मानसिक स्वास्थ्य एक समस्या विषय पर एक परिचर्चा छात्राओं के लिए आयोजित कि गई ।मुख्य वक्ता ने मानसिक स्वास्थ्य के बारे में छात्राओ से कहा कि मन के हारे हार है और मन के जीते जीत है । इसे याद रखें क्योंकि मनुष्य के 90 प्रतिशत रोग केवल मन स्थिति से प्रारंभ होते हैं । उन्होंने मोबाइल को व्यक्ति का शरीर और बैटरी को मन की संज्ञा दी और मानसिक, शारीरिक, इमोशनल, सोशल एंव आथिर्क हेल्थ के बारे में बताया । उन्हें मानसिक स्थिति जैसे गुस्से को लेकर कहा कि की बार मामूली बातों को लेकर उत्पन्न हो जाता है जिसको आप थोड़े से प्रबंधन द्वारा आसानी से उसका प्रतिकार कर सकते हैं । उन्होंने कहा आप वर्तमान में जीना सीख ले , दिखावे पर न जावे अपनी बुद्धि भी लगाने वाली मनःस्थिति बनाए । उन्होंने बढ़ती आत्महत्या के संबंध में छात्राओं से विशेष कर कहा कि आप अपनी मित्र और साथीयों को जाच परखते रहे कि अपने मित्र की कोई भी गतिविधि असमान्य तो नहीं है । उन्होंने कहा खुद पर भरोसा अंत तक बनाए रखें रास्ता जरुर निकलेगा । मजबूत आत्मबल से हम आत्महत्या के विचार को हरा सकते हैं ।


शहर के डॉक्टर्स ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। संचालन करते हुए मेंटल हेल्थ क्लब प्रभारी डॉ जितेश्वर खरते ने कहा परिचर्चा मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए मेंटल हेल्थ क्लब द्वारा आयोजित कि गई। इस परिचर्चा में डॉ संतोषी अलावा, डॉ संतरा चौहान , डॉ वैशाली मोरे सहित प्राध्यापक गण उपस्थित थे । परिचर्चा के पश्चात समस्त विद्यार्थियों एंव संपूर्ण महाविद्यालयीन स्टाफ का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण डाक्टर्स द्वारा किया गया । स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में शहर के डॉक्टर्स ने परिक्षण के साथ आवश्यक चिकित्सा परामर्श भी दिया। यह जानकारी डॉ विकास पंडित ने दी ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!