सेंधवा

सेंधवा: खड़क्या नर्सरी में अनुभूति शिविर, 131 विद्यार्थियों ने सीखा प्रकृति संरक्षण

वन, वन्यजीव और पर्यावरण संरक्षण पर केंद्रित अनुभूति शिविर में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की सहभागिता

रमन बोरखड़े। सेंधवा। सेंधवा वन परिक्षेत्र के खड़क्या नर्सरी में 19 जनवरी 2026 को अनुभूति शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जामली के 131 विद्यार्थी और शिक्षक शामिल हुए। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, वन और वन्यजीवों पर आधारित गतिविधियां आयोजित की गईं।

वन मंडल सेंधवा (सामान्य) के अंतर्गत वन परिक्षेत्र सेंधवा में प्रथम चरण का अनुभूति शिविर 19 जनवरी 2026 को खड़क्या नर्सरी, ग्राम पंचायत खड़क्या में आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन आई एस गाडरिया के दिशा-निर्देशन एवं ओ पी बिडारे के मार्गदर्शन में किया गया।

विद्यार्थियों और शिक्षकों का स्वागत व सहभागिता

शिविर में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जामली की 80 छात्राएं, 41 छात्र एवं 10 शिक्षक-शिक्षिकाएं प्राचार्य अजीत सिंह सहित शामिल हुए। प्रभारी वन परिक्षेत्र अधिकारी मोहनसिंह मंडलोई एवं अधीनस्थ वन स्टाफ द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। विद्यार्थियों और शिक्षकों को आयुर्वेदिक किट, टोपी एवं कपड़े की थैली भेंट की गई।

पर्यावरण संरक्षण पर आधारित गतिविधियां

शिविर में अनुभूति वर्ष 2025–26 की थीम हम हैं धरती के दूत पर जानकारी दी गई। अनुभूति प्रकृति पथ भ्रमण के दौरान वृक्षों, वन्यजीवों, पहाड़ों और नदियों के महत्व को समझाया गया। मिशन लाइफ के तहत पर्यावरण संरक्षण को खेल-खेल में सिखाया गया, जिसमें खाद्य श्रंखला जाल, जंगल की पुकार, वन अपराध, सांप-सीढ़ी और मैं कौन हूं जैसे खेल शामिल रहे।

प्रतियोगिताएं, क्विज और समापन

शिविर के दौरान वन विभाग में भर्ती से संबंधित शैक्षणिक योग्यता की जानकारी दी गई। प्रश्नपत्र आधारित क्विज और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। बिना सिलाई के कपड़े की थैली बनाना सिखाया गया और समूह छायाचित्र लिए गए। शिविर में धर्मेन्द्र मुजाल्दे, रूखमणी मंडलोई, अजय कुमार कुशवाह, बसील गणावा, छोटू बैगा, दिपक पटेल, नितेश भालसे, ललित पाटीदार, फिरोज उर्फ बब्बू, आकाश सेनानी एवं वन सुरक्षा श्रमिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मोहनसिंह मंडलोई ने किया और आभार ओ पी बिडारे द्वारा व्यक्त किया गया।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!