सेंधवा में महाराष्ट्रीयन ब्राह्मण समाज महिला मंडल का मकर संक्रांति हल्दी-कुमकुम आयोजन

जनोदय पंच सेंधवा। महाराष्ट्रीयन ब्राह्मण समाज महिला मंडल द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर हल्दी-कुमकुम का आयोजन किया गया। इसके तहत होम मिनिस्टर गेम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मेधा एकडी ने किया, अतिथियों का परिचय कोषाध्यक्ष अकीता ओक ने दिया। समाज का परिचय और समाज में संचालित गतिविधियों की जानकारी अध्यक्ष सुप्रिया वैद्य ने दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. सुप्रिया चोपडा, मनोचिकित्सक, तथा विशेष अतिथि आरती अग्रवाल उपस्थित रहीं। अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजन किया गया, सरस्वती वंदना रेखा ओक ने प्रस्तुत की। इसके पश्चात अतिथियों का सम्मान किया गया। डॉ. सुप्रिया चोपडा ने अपने उद्बोधन में आत्म-देखभाल और समस्याओं को साझा कर समाधान निकालने पर विचार रखे। आरती अग्रवाल ने मकर संक्रांति के महत्व, तिल्ली के लड्डू के महत्व और एक-दूसरे को बधाई देने की परंपरा पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में मराठी धारावाहिक होम मिनिस्टर की तर्ज पर खेल और प्रतियोगिताएं रखी गईं। होम मिनिस्टर कार्यक्रम में प्रथम स्थान पर पैठणी साड़ी रुपाली गोरे को, द्वितीय स्थान पर नथं सरिता काले और पूजा दर्श को मिली। मीट गेम के पुरस्कार कीर्ति उपासनी, चारुशीला कुलकर्णी, रुपाली गोरे, श्रद्धा दापोरकर, रोहिणी गोरे, सीमा दशे को दिए गए। उखाने प्रतियोगिता में प्रथम कीर्ति उपासनी, द्वितीय रुपाली गोरे रहीं। मैचिंग प्रतियोगिता में सीनियर ग्रुप प्रथम सुनीता जोशी और जूनियर ग्रुप प्रथम रोहिणी गोरे रहीं। मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में ऑनलाइन प्रतियोगिता में सुहाग की वस्तुओं से सजावट बनाने में प्रथम सोनाली उपासनी, द्वितीय पूजा जोशी, तृतीय गौरी लोमटे और भारती नाईक रहीं। कार्यक्रम के पश्चात समाज की बहुओं द्वारा हल्दी-कुमकुम लगाया गया और तिल्ली के लड्डू वितरित किए गए। सभी सदस्यों ने सामूहिक भोजन प्रसादी का आनंद लिया और एक-दूसरे को नववर्ष की बधाइयां दीं। कार्यक्रम में पुष्पा देसाई, वसुंधरा उपासनी, अलका जोशी, प्रमोदिनी फाटक, अरुणा जोशी, निलिमा भागवत, वंदना पाठक, मंदा उपासनी, संगीता दर्श, रोहिणी जोशी, स्वाति बिडवे, मोना सराफे, तेजस्विनी जोशी, नम्रता जोशी, लीना दापोरकर, रुपाली पाठक, संध्या शुक्ला, भारती शुक्ला, माधुरी नाईक, पिंकी भागवत, अंजली जोशी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का आभार सचिव संध्या उपासनी और सह सचिव किति उपासनी ने व्यक्त किया।



