सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा में शहीद दिवस पर भावनात्मक आयोजन, एनएसएस इकाई ने किया वीर बलिदान का स्मरण

जनोदय पंच। सेंधवा। वीर बलिदानी ख्वाजा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शहीद दिवस के अवसर पर एक प्रेरणादायक एवं भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना जागृत करना तथा स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करना था। सर्वप्रथम शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया। इसके पश्चात महात्मा गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए कार्यक्रम का संचालन एनएसएस स्वयंसेवक आकाश चौहान द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को प्रभावशाली ढंग से आगे बढ़ाया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वाष्कले ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने शहीदों के त्याग और राष्ट्रनिर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज़ादी केवल प्राप्त करने की नहीं, बल्कि उसे सहेजकर रखने की भी जिम्मेदारी हम सबकी है।
इसके पश्चात डॉ. संतोषी अलावा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए शहीदों के साहस, समर्पण और देशप्रेम को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया।


डॉ. वैशाली मोरे ने वर्तमान समय में देश की स्वतंत्रता, एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं से जागरूक नागरिक बनने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रोफेसर मीतू मोतियानी ने वीर चापेकर बंधुओं के बलिदान पर एकल अभिनय द्वारा जीवंत प्रस्तुति दी उन्होंने बताया कि किस प्रकार चापेकर बंधुओं ने ब्रिटिश शासन के विरुद्ध साहसिक कदम उठाकर देशभक्ति का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उनका बलिदान आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस प्रस्तुति ने उपस्थित सभी लोगों को भावविभोर कर दिया और देशप्रेम की भावना को और प्रगाढ़ बनाया।
अंत में एनएसएस स्वयंसेवक जागीराम कनोते द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। उन्होंने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों, रहस्य व अधिकारियों स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों का कार्यक्रम में सहभागिता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक, ज्ञानवर्धक एवं देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!