बड़वानी। उच्च शिक्षा विभाग की योजनाओं के तहत 570 विद्यार्थियों को मिला अध्ययन सामग्री का लाभ

जनोदय पंच। बड़वानी। शहर के शासकीय नवीन आदर्श महाविद्यालय में लगभग 650 विद्यार्थी अध्यनरत हैं जिनमें से 570 विद्यार्थी आरक्षित वर्ग के हैं। जिसमें 550 अनुसूचित जनजाति के एवं 20 अनुसूचित जाति के हैं।आदर्श महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद पंडित ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा अनेक विद्यार्थी कल्याण योजना का संचालन आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों को अध्ययन अध्यापन की सुविधा की दृष्टि से किया जा रहा है जिसमें पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति/ आवास योजना एवं निशुल्क पुस्तके एवं स्टेशनरी के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की प्रोत्साहन स्कॉलरशिप भी सम्मिलित हैं।
आदर्श महाविद्यालय प्रशासन शासन की योजनाओं को शत प्रतिशत लागू करने के लिए सतत रूप से प्रयासरत रहता है। डॉ पंडित ने बताया कि इस तहत उसी के तहत महाविद्यालय के लगभग साढे 570 विद्यार्थियों को स्टेशनरी योजना के तहत प्रत्येक आरक्षित वर्ग के विद्यार्थी को ₹500 की स्टेशनरी अध्ययन- अध्यापन की दृष्टि से निशुल्क रूप से प्रदान की जाती है उसी के तहत महाविद्यालय लगभग 3 लाख ₹ की स्टेशनरी का वितरण विद्यार्थियों के मध्य में किया जा रहा है। यीशु स्टेशनरी वितरण का प्रभाव महाविद्यालय के ग्रंथालय प्रभारी डॉ. प्रकाश वास्के को दिया गया है।

महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. बीएस मुजाल्दा ने विद्यार्थियों से आवाहन किया है कि वे शासन की इन सुविधा प्रदान करने वाली योजनाओं का लाभ लें एवं अध्ययन अध्यापन को गंभीरता पूर्वक करके अपने महाविद्यालय का भी नाम करें एवं परिवार की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करें। इस स्टेशनरी सामग्री में वर्तमान में लेखन हेतु लॉन्ग कॉपी/ रजिस्टर पेन/ पेंसिल/ स्केल इत्यादि सामग्री प्रदान की जा रही है।- प्राचार्य डॉक्टर पंडित।





