खरगोन-बड़वानी

बड़वानी। कुष्ठ रोग के प्रति समाज से अंधविश्वास मिटाने में ट्रस्ट की भूमिका अहम – न्यायाधीश श्री अमूल मंडलोई

जनोदय पंच। बड़वानी। विश्व कुष्ठ रोग दिवस के अवसर पर समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केंद्र भोपाल सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा आशाग्राम ट्रस्ट की संयुक्त भागीदारी से चिन्हांकन शिविर सह जागरूकता कार्यक्रम विशेषज्ञों की उपस्थिति में आयोजित किया गया।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री महेंद्र कुमार जैन के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर का शुभारंभ मां सरस्वती पूजन कर किया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव न्यायाधीश श्री अमूल मंडलोई एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री रॉबिन दयाल व सीआरसी भोपाल के विशेषज्ञों तथा डॉ चक्रेश पहाड़िया की उपस्थिति में की गई। इस दौरान न्यायाधीश श्री अमूल मंडलोई ने कहा कुष्ठ रोग के प्रति अंधविश्वास मिटाने में ट्रस्ट की भूमिका अहम रही है यहां हम समग्र पुनर्वास को साकार होते देख रहे हैं।उक्त शिविर में कुष्ठ रोगियों एवं दिव्यांगजनों नर्सिंग छात्राओं आशा कार्यकर्ताओं के लिए कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता कार्यक्रम के साथ-साथ 72 हितग्राहियों को 82 सहयोगी उपकरण हेतु सीआरसी भोपाल के द्वारा चिनांकन किया गया। जिसे एलिमको के सहयोग से आगामी शिविर में उपकरण वितरित किए जाएंगे ।
मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सुरेखा जमरे के द्वारा यूडीआईडी विषय में आवश्यक जानकारी सीआरसी भोपाल के समन्वय से साझा की गई। उन्होंने मध् निषेध की शपथ भी दिलाई।इस दौरान उपसंचालक सामाजिक न्याय श्री रौनक सोलंकी जीएलआरए के जिला समन्वयक, श्री विपुल चतुर्वेदी, के समन्वय से उपस्थित हितग्राहियों को भेंट स्वरूप पौधे वितरित किए गए।जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का स्टाफ आशा इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग की छात्राएं तथा बड़ी संख्या में दिव्यांगजन एवं कुष्ठ रोगी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!