सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा: किले के भीतर मंडी व राजराजेश्वर मंदिर मार्ग सुधरेगा, मंडी बोर्ड ने दी 3.93 करोड़ की मंजूरी

सेंधवा: मंडी क्षेत्र के विकास को हरी झंडी, 3.93 करोड़ से सड़क और संरचनाओं का होगा निर्माण

जनोदय पंच। सेंधवा।  किले के अंदर स्थित मंडी प्रांगण, एप्रोच रोड तथा राजराजेश्वर मंदिर पहुंच मार्ग की जर्जर स्थिति से शीघ्र ही नागरिकों और श्रद्धालुओं को राहत मिलने जा रही है। अनुसूचित जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य के प्रयासों से मंडी बोर्ड ने इन मार्गों एवं संरचनाओं के निर्माण व मरम्मत कार्यों के लिए 3 करोड़ 93 लाख रुपए की राशि की तकनीकी स्वीकृति प्रदान कर दी है।

उक्त जानकारी भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने देते हुए बताया कि किले के अंदर मंडी समिति क्षेत्र में मंडी पहुंच मार्ग से लेकर मंडी बोर्ड द्वारा निर्मित अधिकांश सड़कें अत्यंत जर्जर अवस्था में थीं। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण आमजन एवं वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर राजराजेश्वर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी आवागमन में कठिनाइयां हो रही थीं।
अग्रवाल ने बताया कि लंबे समय से जनता द्वारा रोड निर्माण की मांग की जा रही थी, किंतु स्थानीय मंडी समिति की कमजोर आर्थिक स्थिति एवं बजट के अभाव का हवाला देकर कार्य नहीं किया जा रहा था। इस समस्या को देखते हुए नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं, आम नागरिकों एवं राजराजेश्वर मंदिर के श्रद्धालुओं ने अनुसूचित जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य को मंडी क्षेत्र की दयनीय स्थिति से अवगत कराते हुए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।
इस पर आर्य ने तुरंत मंडी बोर्ड भोपाल के प्रबंध संचालक (एमडी) से दूरभाष पर चर्चा कर सेंधवा स्थित मंडी रोड की वस्तुस्थिति से अवगत कराया तथा रोड निर्माण एवं आवश्यक मरम्मत कार्यों के लिए स्वीकृति व राशि आवंटन की मांग की। मंडी बोर्ड के एमडी ने सात दिवस के भीतर स्वीकृति देने का आश्वासन दिया था।
शनिवार को पुनः चर्चा के दौरान मंडी बोर्ड के एमडी ने अंतरसिंह आर्य को अवगत कराया कि 3 करोड़ 93 लाख रुपए की तकनीकी स्वीकृति प्रदान कर दी गई है, तथा शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। तकनीकी स्वीकृति पत्र भी आर्य को प्रेषित कर दिया गया है।

मंडी बोर्ड द्वारा दी गई स्वीकृति के अनुसार —

2 करोड़ 70 लाख रुपए की राशि से किले के अंदर डामर रोड निर्माण, कपास मंडी प्रांगण, मुख्य मंडी प्रांगण एवं मंडी एप्रोच रोड का निर्माण किया जाएगा। वहीं 1 करोड़ 23 लाख रुपए की राशि से मुख्य मंडी प्रांगण में कार्यालय भवन, टॉयलेट ब्लॉक, चेक पोस्ट, कृषक विश्राम भवन, कर्मचारियों के आवास गृह, शेड, पानी की पाइप लाइन, गोदाम सहित अन्य संरचनाओं की रंगाई-पुताई एवं मरम्मत कार्य किए जाएंगे।
मंडी बोर्ड द्वारा दी गई इस बड़ी स्वीकृति से स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं दर्शनार्थियों में हर्ष का माहौल है। सभी ने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए अंतरसिंह आर्य के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शीघ्र कार्य प्रारंभ होने की उम्मीद जताई है।
अजजा आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य की मांग पर मंडी बोर्ड के प्रबंध संचालक (एमडी) द्वारा 3 करोड़ 93 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान किए जाने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की है।
अंतरसिंह आर्य ने कहा कि यह स्वीकृति कृषक, व्यापारी व दर्शनार्थियों को सुविधाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। लंबे समय से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं, विकास कार्यों एवं सामाजिक सशक्तिकरण को लेकर मांग की जा रही थी, जिसे परमंडी बोर्ड ने गंभीरता से लेते हुए मंजूरी दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!