मुख्य खबरेराष्ट्रीय

मोबाइल गेम की लत, 3 बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दी जान

फ्लैट 907 की घटना, रात 2 बजे कमरे में बंद होकर कूदीं; पुलिस को 2:18 बजे मिली सूचना

जनोदय पंच। गाजियाबाद में मोबाइल गेम की लत के चलते तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। बच्चियों की उम्र 12, 14 और 16 साल थी। कमरे से 18 पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


भारत सिटी के फ्लैट 907 में दर्दनाक घटना

घटना गाजियाबाद के भारत सिटी बी-1 टॉवर के फ्लैट नंबर 907 की है। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 2 बजे तीनों बहनों ने कमरे को अंदर से बंद किया, फिर स्टूल रखकर एक-एक करके 9वीं मंजिल की बालकनी से छलांग लगा दी।

तीनों बच्चियों के नाम निशिका (16), प्राची (14) और पाखी (12) बताए गए हैं। परिवार के अनुसार, तीनों को टास्क-बेस्ड कोरियन लव गेम की लत थी और वे हर समय एक साथ रहती थीं।


डायरी में मिला 18 पन्नों का सुसाइड नोट

पुलिस को बच्चियों के कमरे से एक डायरी मिली है, जिसमें 18 पन्नों का सुसाइड नोट लिखा मिला। पुलिस के अनुसार, नोट में लिखा है—
“मम्मी-पापा सॉरी… गेम नहीं छोड़ पा रही हूं। अब आपको एहसास होगा कि हम गेम से कितना प्यार करते थे, जिसको आप छुड़वाना चाहते थे।”


पिता ने बताया

पिता चेतन के अनुसार, बेटियां करीब 3 साल से यह गेम खेल रही थीं और 2 साल से स्कूल नहीं जा रही थीं। चेतन ने बताया कि बेटियां अक्सर कहती थीं कि उन्हें कोरिया जाना है। पिता के मुताबिक, नोट में यह भी लिखा है—
“सॉरी पापा, हम गेम नहीं छोड़ सके। कोरियन गेम हमारी जिंदगी, हमारी जान है।”


घर में कौन-कौन था, घटना कैसे हुई

बताया गया कि जिस फ्लैट में परिवार रहता है, उसमें तीन कमरे और एक हॉल है। घटना के वक्त चेतन दोनों पत्नियों के साथ एक कमरे में सो रहे थे। उनके 7 साल का बेटा और 3 साल की बेटी भी उसी कमरे में थीं। बच्चियां दूसरे कमरे में सोई थीं। तीसरे कमरे में केवल राधा-कृष्ण की एक तस्वीर लगी है।


80 फीट की ऊंचाई से कूदीं, अस्पताल में मृत घोषित

SP अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को रात 2:18 बजे सूचना मिली, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। जिस ऊंचाई से तीनों बच्चियां कूदीं, वहां से जमीन की दूरी करीब 80 फीट है। तीनों गंभीर रूप से घायल थीं। उन्हें एंबुलेंस से लोनी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।


पुलिस जांच में जुटी

एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि तीनों ने आत्महत्या की है। तीनों मोबाइल से गेम खेलती थीं। किन परिस्थितियों में आत्महत्या की गई, इसकी जांच की जा रही है।

बताया गया कि चेतन ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग का काम करते हैं और मूल रूप से दिल्ली के खजूरी के रहने वाले हैं। परिवार में पत्नी, 7 साल का बेटा और चार बच्चियां थीं। जानकारी के अनुसार, चेतन ने दो शादियां की हैं।


पिता का दावा: ‘बीच वाली बेटी टास्क देती थी’

पिता चेतन ने बताया कि प्राची गेम में ‘डेथ कमांडर’ की भूमिका निभाती थी और वह बाकी दोनों को टास्क देती थी। चेतन के अनुसार, दोनों बेटियां उसकी बात मानती थीं। पिता ने कहा कि तीनों बहनें हर समय एक साथ रहती थीं और आसपास के लोगों से भी बात नहीं करती थीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!