बड़वानी। उद्यमिता और स्टार्टअप पर कार्यशाला, रोजगार की अधिकतम संभावनाओं का क्षेत्र, डॉ. प्रमोद पंडित ने कहा- विद्यार्थी अपनी क्षमताओं का परिचय दें

जनोदय पंच। बड़वानी। शासकीय आदर्श महाविद्यालय बड़वानी में उद्यमिता और स्टार्टअप के अंतर्गत जनवरी 2026 से मार्च 2026 के मध्य उच्च शिक्षा विभाग तथा स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना के निर्देशानुसार विभिन्न कार्यशाला आयोजित की जाना है।
इसी परिपेक्ष में महाविद्यालय के जिला नोडल डॉ. अनिल पाटीदार के द्वारा कार्यशाला आयोजित की गई। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद पंडित ने कहा कि उद्यमिता और स्टार्टअप विकसित भारत 2047 की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। आज युवाओं को रोजगार की आवश्यकता है, वह अपना उद्यम और स्टार्टअप स्थापित कर न केवल स्वयं अपितु अनेक बेरोजगारों को रोजगार दे सकते हैं। स्टार्टअप की संभावना के अनेक क्षेत्र हो सकते हैं। तकनीक के इस युग में संभावनाएं अनंत है। विद्यार्थी अपनी क्षमताओं को निखारे और उन क्षेत्रों की पहचान करें, जहां पर समस्याएं हैं और समाधान की आवश्यकता है। महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. बीएस मुजाल्दा ने कहा कि सरकार के द्वारा उद्यमिता और स्टार्टअप पर किए जा रहे प्रयास अत्यंत सराहनीय है विद्यार्थियों को इसका लाभ लेना चाहिए।

स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के जिला नोडल डॉ. अनिल पाटीदार ने कहा कि विद्यार्थियों को प्रतिदिन कुछ न कुछ सीखने के लिए अनेक अवसर मिलते हैं। उन अवसरों की पहचान कर हमें कार्य करना हैः यदि हम अवसरों का लाभ उठाना सीख गए तो हम आगे बढ़ जाएंगे। कार्यशाला का आभार प्रो. आर आर मुवेल के द्वारा व्यक्त किया। कार्यशाला में महाविद्यालय के डॉ. दिनेश पाटीदार डॉ. सुनीता डॉ. गीतांजलि डॉ. प्रिया डॉ.पूजा सोनगढे प्रो. आकाश प्रो।डॉ रेवाराम मंडलोई डॉ। माणकसिंह सहित अनेक अध्यापक और विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।



