सेंधवा: विकसित भारत-2047 में खेल व शारीरिक शिक्षा की भूमिका पर 7 फरवरी को राष्ट्रीय संगोष्ठी

सेंधवा। वीर बलिदानी खाज्या नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेंधवा में 7 फरवरी 2026 शनिवार को विकसित भारत / 2047 की परिकल्पना में खेल एवं शारीरिक शिक्षा की भूमिका विषय पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।
उसी के संबंध में महाविद्यालयीन स्टाफ की एक आवश्यक बैठक गुरुवार को संपन्न हुई । इस बैठक में आयोजन सचिव डॉ अविनाश वर्मा ने संपूर्ण सेमिनार की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए प्राध्यापकों उनके उत्तरदायित्व से अवगत कराया। इस सेमिनार में अध्यक्षता प्रोफेसर मोहनलाल कोरी कुलगुरु कांति सूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय खरगोन, मुख्य अतिथि आर सी दीक्षित अतिरिक्त संचालक इंदौर संभाग, विशेष अतिथि प्रोफेसर दीपक मेहता स्कूल ऑफ शारीरिक शिक्षा, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर ,मुख्य वक्ता प्रोफेसर राजीव चौधरी रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर, प्रोफेसर नीरज सिलावट गुजरात विद्यापीठ अहमदाबाद ,डॉ. भारत वर्मा एसोसिएट प्रोफेसर एलएनआईपीई ग्वालियर रहेंगे । डॉ अविनाश वर्मा ने बताया कि विकसित भारत /2047 के विजन में खेल एवं शारीरिक शिक्षा एक स्वस्थ, अनुशासित और युवा राष्ट्र के निर्माण के लिए आधारभूत स्तंभ है

। फिट इंडिया के माध्यम से जीवन शैली से जुड़ी बीमारियों को कम करने और शारीरिक शिक्षा को अकादमिक पाठ्यक्रम के साथ एकीकृत कर राष्ट्र का सर्वांगीण विकास करने का लक्ष्य है।इस राष्ट्रीय सेमिनार के संयोजक डॉ एम एल अवाया, सहसंयोजक डॉ विक्रम जाधव है ।उक्त बैठक में प्राचार्य डॉ जी एस वास्कले सहित स्टाफ उपस्थित था ।



