विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने रचाई शादी, सामने आया पहला लुक
दोनों ने साझा की शादी की इनसाइट तस्वीरें, भावुक संदेशों में जताया एक-दूसरे के प्रति प्रेम

-
जनोदय पंच। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाज से संपन्न हुई। दोनों ने सोशल मीडिया पर इनसाइट तस्वीरें साझा करते हुए भावुक संदेश लिखे। रश्मिका ने विजय को “विज्जू” कहा, वहीं विजय ने रश्मिका को अपनी बेस्ट फ्रेंड बताया।
दो रीति-रिवाज से संपन्न हुई शादी
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी पहले तेलुगु रीति-रिवाज से संपन्न हुई। इसके बाद शाम के समय कोडवा रिवाज से विवाह की रस्में पूरी की गईं। दोनों की शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद प्रशंसकों में उत्साह देखा गया।
दूल्हा-दुल्हन का पहला लुक
शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का पहला लुक सामने आया। मिस्टर एंड मिसेज देवरकोंडा के रूप में दोनों पारंपरिक परिधान में नजर आए।
तस्वीरें साझा करते हुए रश्मिका मंदाना ने लिखा, “मेरे प्यारे दोस्तों, मिलिए मेरे पति से! श्री विजय देवरकोंडा!! वो इंसान जिसने मुझे सच्चे प्यार का एहसास कराया, वो इंसान जिसने मुझे शांति का अनुभव कराया! वो इंसान जिसने मुझे हर दिन कहा कि बड़े सपने देखना बिल्कुल ठीक है और हमेशा मुझे ये विश्वास दिलाया कि मैं अपनी सोच से भी कहीं ज्यादा हासिल कर सकती हूं!”
उन्होंने आगे लिखा, “वो इंसान जिसने मुझे कभी भी बेफिक्र होकर नाचने से नहीं रोका। वो इंसान जिसने मुझे दोस्तों के साथ ट्रैवल करना सिखाया, और यकीन मानिए, मैं इस इंसान पर एक किताब लिख सकती हूं! मैं वो महिला बन गई हूं जिसका मैंने हमेशा सपना देखा था, क्योंकि आपने ही मुझे आज वो बनाया है! मैं सचमुच खुशकिस्मत हूं!”
“विज्जू” के नाम भावुक संदेश
रश्मिका मंदाना ने अपने संदेश में विजय देवरकोंडा को “विज्जू” कहकर संबोधित किया। उन्होंने लिखा, “विज्जू, तुम्हारे लिए मेरे दिल में जो भावनाएं हैं, उन्हें व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द कम पड़ जाते हैं! मैंने हमेशा तुमसे ये कहा है! लेकिन तुम्हें पता है, अचानक मेरे सारे अचीवमेंट्स, स्ट्रगल्स, खुशियां, दुख, जॉय, जिंदगी- सब कुछ अब ज्यादा मायने रखने लगा है – क्योंकि तुम मेरे साथ हो- इन सब के साक्षी हो… इन सबमें सबसे अहम हिस्सा हो! मैं तुम्हारी पत्नी बनने के लिए बहुत-बहुत उत्साहित हूं! तुम्हारी पत्नी बनने के लिए! तुम्हारी पत्नी कहलाने के लिए!! अब तो जश्न का समय है!! चलो साथ मिलकर सबसे बेहतरीन जिंदगी जिएं! आई लव यू!”
विजय ने बताया बेस्ट फ्रेंड
विजय देवरकोंडा ने भी शादी की तस्वीरें साझा करते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने बताया कि एक दिन उन्होंने रश्मिका मंदाना को इतना मिस किया कि उन्हें एहसास हुआ कि वह उनके बिना नहीं रह सकते। उसी समय उन्होंने शादी का फैसला किया। विजय देवरकोंडा ने रश्मिका मंदाना को अपनी बेस्ट फ्रेंड बताते हुए लिखा कि उन्होंने अपनी बेस्ट फ्रेंड को पत्नी बना लिया है।



