इंदौरमालवा-निमाड़मुख्य खबरे

इंदौर। नेशनल सेफ्टी वीक के दौरान इंदौर में श्रमिकों को कार्यस्थल सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

इंदौर। 05 से 11 मार्च 2026 तक मनाए जा रहे नेशनल सेफ्टी वीक के अवसर पर आजीविका ब्यूरो, इंदौर के श्रमिक सहायता एवं संदर्भ केंद्र द्वारा सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र और आसपास की श्रमिक बस्तियों में “सुरक्षा के साथ काम की बात” विषय पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य श्रमिकों को कार्यस्थल पर सुरक्षा के महत्व, संभावित जोखिमों तथा उनसे बचाव के उपायों के बारे में जागरूक करना था।

सप्ताह भर चले इस अभियान के दौरान सुरक्षा नाका, श्रमिक संवाद, नुक्कड़ नाटक, क्विज प्रतियोगिता और प्लांट विजिट जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से श्रमिकों को प्लास्टिक, इंजीनियरिंग एवं अन्य औद्योगिक इकाइयों में कार्य के दौरान होने वाले संभावित जोखिमों तथा उनसे बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें हेलमेट, दस्ताने, सेफ्टी शूज़ और मास्क जैसे व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (PPE) के नियमित उपयोग तथा सुरक्षित कार्य पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

सुरक्षा सप्ताह के दौरान Occupational Safety, Health and Working Conditions Code (OSH Code) के प्रमुख प्रावधानों के बारे में भी जानकारी दी गई तथा इन्हें श्रमिकों और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ साझा किया गया।

अभियान के दौरान लगभग 1200 श्रमिकों से संपर्क कर उन्हें कार्यस्थल सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही श्रमिकों को OSH (Occupational Safety and Health) कार्यालय, श्रमिक सहायता एवं संदर्भ केंद्र तथा राष्ट्रीय स्तर पर संचालित “इंडिया लेबर लाइन” हेल्पलाइन नंबर 1800 833 9020 की जानकारी भी उपलब्ध करवाई गई, ताकि श्रम से जुड़ी किसी भी समस्या या विवाद की स्थिति में वे संबंधित स्थानों से सहायता और मार्गदर्शन प्राप्त कर सकें।

सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र में मुख्य रूप से प्लास्टिक और इंजीनियरिंग उद्योगों की अनेक इकाइयाँ संचालित होती हैं, जहाँ बड़ी संख्या में श्रमिक कार्यरत हैं। ऐसे में इस क्षेत्र में कार्यस्थल सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रमों में श्रमिकों के साथ-साथ औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों ने भी भागीदारी की और सुरक्षित कार्यस्थल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने पर बल दिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!