खंडवा-बुरहानपुरअपराधमुख्य खबरे

बुरहानपुर में किसानों की रकम पर डाका, सहकारी समिति में 85 लाख का गबन

2022 से 2025 के बीच किसानों की जमा राशि में अनियमितता का आरोप

बुरहानपुर के बिरोदा सहकारी समिति में 85 लाख रुपये के गबन का खुलासा हुआ है। ऑडिट रिपोर्ट में अनियमितताओं का पता चला। आरोप है कि तत्कालीन प्रबंधक ने किसानों की जमा राशि निकाली। मामले की जांच और कार्रवाई की मांग उठी है।

बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के ग्राम बिरोदा की प्राथमिक सेवा सहकारी समिति में किसानों की मेहनत की कमाई से जुड़े बड़े गबन का मामला सामने आया है। आरोप है कि समिति के तत्कालीन प्रबंधक संतोष महाजन ने किसानों की जमा बचत राशि में से करीब 85 लाख रुपये की अनियमित निकासी की।

यह मामला तब उजागर हुआ जब नवंबर 2025 में नए समिति प्रबंधक ने पदभार संभालने के बाद रिकॉर्ड की जांच और ऑडिट कराया। ऑडिट रिपोर्ट में सामने आया कि वर्ष 2022-23 से 2024-25 के बीच किसानों के खातों से धीरे-धीरे रकम निकाली गई। रिपोर्ट के बाद प्रशासनिक स्तर पर हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि आरोपी प्रबंधक पिछले लगभग 20 दिनों से कार्यालय से अनुपस्थित है और अधिकारियों के संपर्क में भी नहीं है। नए प्रबंधक ने उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी है और जांच दल गठित कर कार्रवाई की मांग की है।

कृषि विकास शाखा के अधिकारियों के अनुसार मामले में वसूली की कार्रवाई की जाएगी। यदि राशि वापस नहीं मिलती है तो आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा सकती है। हालांकि स्थानीय लोगों और किसानों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि इतने बड़े गबन के बावजूद अभी तक सख्त कार्रवाई नहीं हुई है।

ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय तक चल रहे इस घोटाले की जानकारी प्रशासन को समय रहते मिल जानी चाहिए थी। अब सभी की नजर जांच और आगामी कार्रवाई पर टिकी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!