खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

खरगोन: बिस्टान में चलती मारुति वैन में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

शाम करीब 6 बजे बन्हेर रोड पर घटना, दुकानदारों ने शटर गिराए, बिस्टान पुलिस और फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा।

जनोदय पंच। खरगोन के बिस्टान क्षेत्र में बन्हेर रोड पर चलती मारुति वैन में अचानक आग लग गई। धुआं उठने के बाद आग तेजी से फैल गई। ड्राइवर ने चलती वैन से कूदकर जान बचाई। सूचना पर बिस्टान पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंची। वैन का अगला हिस्सा जल गया।

खरगोन जिले के बिस्टान में बन्हेर रोड पर एक चलती मारुति वैन में अचानक आग लग गई। घटना शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है। आग लगने के बाद ड्राइवर ने समय रहते चलती वैन से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

धुआं उठते ही आग ने लिया विकराल रूप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बन्हेर की ओर से आ रही वैन से अचानक धुआं उठने लगा। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी वैन को अपनी चपेट में ले लिया। ड्राइवर ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए तत्काल वैन से कूदकर खुद को सुरक्षित किया।

मौके पर अफरा-तफरी, दुकानदारों ने गिराए शटर

आग लगने के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के दुकानदारों ने घबराकर अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए। मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।

बिस्टान पुलिस और फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग

सूचना मिलते ही बिस्टान पुलिस मौके पर पहुंची। इसके कुछ ही देर बाद फायर ब्रिगेड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। फायर ब्रिगेड के पहुंचने और आग पर काबू पाने से पहले ही मारुति वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था।

शॉर्ट सर्किट या गैस लीकेज से आग की आशंका

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या गैस लीकेज की आशंका जताई जा रही है। पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच की जा रही है। बताया गया कि वैन का ड्राइवर आसपास के गांवों के बाजार में सामान बेचकर लौट रहा था।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!