खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी: स्कूल बसों से डीजल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 120 लीटर डीजल और स्कूटी जब्त

स्कूल बसों से डीजल चोरी की घटना में पुलिस की कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर 120 लीटर डीजल, स्कूटी और पाइप जब्त

जनोदय पंच। बड़वानी में स्कूल बसों से डीजल चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 120 लीटर डीजल, एक जुपिटर एक्टिवा स्कूटी और पाइप जब्त किया गया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कसरावद बायपास क्षेत्र से उसे पकड़ा।


स्कूल बसों से डीजल चोरी की रिपोर्ट दर्ज

बड़वानी। दिनांक 10.03.2026 को फरियादी गोविन्द भायल निवासी अंजड़ द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 27.02.2026 की रात्रि में उनके विद्यालय के सामने खड़ी स्कूल बस क्रमांक MP46P0598, MP46P0544 एवं MP46P0597 से अज्ञात व्यक्ति द्वारा लगभग 150 लीटर डीजल चोरी कर लिया गया है। रिपोर्ट पर थाना बड़वानी में अपराध क्रमांक पंजीबद्ध कर धारा अनुसार विवेचना में लिया गया।

पुलिस टीम ने की सतत पतारसी

पुलिस अधीक्षक बड़वानी पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर तथा एसडीओपी दिनेशसिंह चौहान के मार्गदर्शन में उक्त प्रकरण के संबंध में थाना बड़वानी पुलिस द्वारा सतत पतारसी की जा रही थी। पतारसी के दौरान विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति कसरावद बायपास क्षेत्र में सस्ते दामों पर डीजल बेचने का प्रयास कर रहा है।

घेराबंदी कर आरोपी को किया गिरफ्तार

सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मयूर ढाबा बायपास के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम श्याम पिता सुनिल पारगी, उम्र 18 वर्ष, निवासी सैगाँव थाना बड़वानी बताया तथा स्कूल बसों से डीजल चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपी की निशानदेही पर डीजल और स्कूटी जब्त

आरोपी की निशानदेही पर सजवानी रोड स्थित योगी ढाबा के पास खेत से 03 ड्रम में लगभग 120 लीटर डीजल कीमत लगभग 11,160 रुपये तथा घटना में प्रयुक्त एक नीले रंग की जुपिटर एक्टिवा स्कूटी कीमत लगभग 95,000 रुपये और एक प्लास्टिक पाइप कीमत लगभग 150 रुपये जब्त किया गया। कुल मश्रुका 1,06,310 रुपये जप्त किया गया।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

पुलिस की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बड़वानी निरीक्षक बलजीतसिंह बिसेन, उनि रविन कन्नौज, सउनि दीपक ठाकुर, प्रआर 407 संदेश, प्रआर 204 देवीसिंह मंडलोई, प्रआर 29 दीपक डोडियार, आरक्षक नितेश जमरे एवं आरक्षक यादवेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।


 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!