खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

खनिज विभाग द्वारा की गई कार्यवाही, एक जेसीबी मशीन एवं 1 ट्रेक्टर ट्रॉली खनिज रेत का अवैध उत्खनन करते पकड़ी

बड़वानी । कलेक्टर श्रीमति जयति सिंह के मार्गदर्शन में ग्राम मोहिपुरा तहसील अंजड़ में अवैध खनिज रेत उत्खनन/परिवहन की आकस्मिक जाँच खनिज विभाग बड़वानी द्वारा की गई। जाँच के समय 1 जे.सी.बी मशीन एवं 1 ट्रेक्टर ट्रॉली खनिज रेत का अवैध उत्खनन/परिवहन करते पाये जाने पर जप्त कर अंजड़ थाने की सुरक्षा में खड़े किये गए,। उक्त 2 प्रकरणों में मध्य प्रदेश खनिज अवैध (खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 में निहित प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जाएगी। अवैध खनिज उत्खनन/परिवहन करने वाले के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!