मालवा-निमाड़

सेंधवा की निमाड़-मालवा क्रिकेट स्पर्धा में जुटे खिलाड़ी, राष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों का हुआ शुभारंभ

स्व. विष्णुप्रसाद यादव की स्मृति में आयोजित पांच दिवसीय रात्रिकालीन प्रतियोगिता में अब तक 12 मुकाबले खेले गए।

जनोदय पंच। सेंधवा में समाजसेवी स्व. विष्णुप्रसाद यादव की स्मृति में सन्नी स्पोर्ट्स एवं फ्रेंड्स क्लब के तत्वावधान में पांच दिवसीय रात्रिकालीन टेनिस बाल क्रिकेट स्पर्धा का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की भागीदारी हो रही है और अब तक 12 मुकाबले खेले जा चुके हैं।

अतिथियों की उपस्थिति में हुआ शुभारंभ

सेंधवा में 11 मई से शुरू हुई निमाड़ मालवा टेनिस बाल क्रिकेट स्पर्धा का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमति बसंतिदेवी यादव, वरिष्ठ भा.ज.पा. नेता संजय यादव, बड़वानी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव श्याम एकड़ी तथा पार्षद छोटु चौधरी की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों ने स्व. विष्णुप्रसाद यादव बाबूजी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना की। अतिथियों का स्वागत सन्नी गुप्ता, श्याम कटारे, अनुप चौधरी और अंकित यादव ने पुष्पमाला से किया।

खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की अपील

नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमति बसंतिदेवी यादव ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेलने की अपील की। वहीं श्याम एकड़ी ने कहा कि यह राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट स्पर्धा है, जिससे सेंधवा के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। पार्षद छोटु चौधरी ने बताया कि नगर में 25 वर्षों बाद क्रिकेट का इतना बड़ा आयोजन संजय यादव के सहयोग से संभव हो पाया है।

सामाजिक सेवाओं का किया उल्लेख

कार्यक्रम का संचालन अनीस शेख ने किया। उन्होंने स्व. विष्णुप्रसाद यादव बाबूजी के जीवन और उनकी सामाजिक सेवाओं पर प्रकाश डाला। भा.ज.पा. नेता संजय यादव ने पिच पर पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया, उन्हें शुभकामनाएं दीं और चौका लगाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की नीलामी कर श्रेष्ठ खिलाड़ियों को शामिल किया गया है तथा अब तक 12 मैच खेले जा चुके हैं।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!