खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा, एल्डरमैन सम्मान समारोह में रचनात्मक सहयोग की अपील, अजजा आयोग अध्यक्ष आर्य ने जनहित और समन्वय के साथ कार्य करने की दी सलाह

सेंधवा, जनोदय पंच। सेंधवा। मध्यप्रदेश शासन द्वारा नगर विकास के लिए नियुक्त पार्षद (एल्डरमैन) के स्वागत सत्कार का आयोजन अनुसूचित जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य के सेंधवा स्थित निवास पर किया गया। दोपहर एक बजे आयोजित इस कार्यक्रम में नव नियुक्त सभी छह पार्षदों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। नव नियुक्त पार्षदों में सुनील अग्रवाल, अनिल वाघ, भागीरथ सोनी, कृष्णा पालीवाल एवं सरला कोठारी का विशेष रूप से सम्मान किया गया।

विकास और समन्वय पर जोर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंतरसिंह आर्य ने कहा कि सरकार ने आपको नगर के विकास के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। जनता से जुड़ी हर समस्या और सुझाव को गंभीरता से सुनना चाहिए तथा परिषद में उसके समाधान के लिए सकारात्मक पहल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व है कि वह शांतिपूर्वक जनता की बात सुने और स्वयं भी संयमित रहकर नगर के विकास में सक्रिय भूमिका निभाए। आर्य ने आगे कहा कि सभी पार्षद परिषद के साथ समन्वय बनाकर रचनात्मक कार्यों में सहयोग दें, जिससे शहर के समग्र विकास को गति मिल सके। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव ने कहा कि नव नियुक्त पार्षदों के जुड़ने से परिषद को मजबूती मिलेगी और विकास कार्यों में तेजी आएगी। उन्होंने सभी पार्षदों से अपेक्षा जताई कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए शहर के विकास में सक्रिय योगदान दें। कार्यक्रम में नपा उपाध्यक्ष मोहन जोशी, भाजपा नेता विकास आर्य, राहुल पवार, पार्षद छोटू चौधरी, प्रकाश निकुम, गणेश राठौड़, सुनील शर्मा, विवेक तिवारी, दिव्यम चौधरी, प्रखर शर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें नगर विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!