खरगोन-बड़वानीमध्यप्रदेशमुख्य खबरेस्वास्थ्य-चिकित्सा

बड़वाह। बड़वाह में स्टांप वेंडर विवेक भालके की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत…जेब में मिला सुसाइड नोट्स…. 

कपिल वर्मा बड़वाह। नगर की श्री कंवर कॉलोनी में निवास करने वाले करीब 43 वर्षीय स्टांप वेंडर विवेक भालके की मंगलवार सुबह अचानक तबियत बिगड़ने के बाद अत्यंत गंभीर हालत में नगर के एक निजी हॉस्पिटल में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां चिकित्सकों के भारी प्रयास के बाद विवेक भालके की मौत हो गई।

उसके बाद उनके कपड़ों की जेब से एक सुसाइड नोट्स मिला जिसमें कुछ नाम होने के साथ बहुत सी बातों का जिक्र है।

पुलिस ने सुसाइड नोट जप्त कर लिया है। लेकिन अभी कोई खुलासा करने से इनकार किया है। थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौड़ ने यह तो स्वीकार किया कि एक सुसाइड नोट्स मिला है लेकिन उसमें किन लोगों के नाम है और क्या क्या भावनाएं विवेक भालके ने मौत से पहले व्यक्त की है ये बताने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि सुसाइड नोट में लिखे सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच होगी। ओर यदि कोई दोषी हुआ तो कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

मृतक विवेक भालके के शव का दोपहर साढ़े तीन बजे सिविल अस्पताल में पोस्टमार्डम कर शव परिजनों को सोपा है।

पोस्ट मार्टम करने वाले चिकित्सक नबील अहमद ने बताया कि पोस्टमार्टम किया गया है। इसका विसरा जांच के लिए भेजा गया है जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का पता चल जाएगा। अब देखना यह है कि विवेक भालके की मौत आखिकार किस कारण से हुई। उनकी कोई पारिवारिक परिस्थितियों के कारण हुई या कोई उन्हें प्रताड़ित या ब्लेक मेल कर रहा था।यह जांच के बाद ही पता चल सकेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!