खरगोन-बड़वानीमध्यप्रदेशमुख्य खबरेशिक्षा-रोजगार

बड़वाह। 1 मई से डिजिटल जनगणना होगी शुरू…..घर घर पहुंच कर परिवार की जुटाएगी जानकारी…

कपिल वर्मा बड़वाह। प्रदेश में 1 मई से डिजिटल जनगणना अभियान शुरू होने जा रहा है। जिसको लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।

शनिवार एवं रविवार को शासकीय कॉलेज बड़वाह के नए भवन में कर्मचारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें उन्हें मोबाइल ऐप के माध्यम से सर्वे करने और डेटा अपलोड करने की प्रक्रिया सिखाई गई। इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी। कागज और पेन की जगह कर्मचारी मोबाइल एप के जरिए घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे और उसे सीधे सर्वर पर अपलोड करेंगे।

प्रशिक्षण सत्र में 140 में से 139 कर्मचारी उपस्थित रहे। मास्टर ट्रेनरों राजेश आटूदे, सतविंदर सिंह भाटिया, पंकज चौधरी, सौरभ शर्मा, अभिषेक शर्मा, उमेश बिरले ने कर्मचारियों को ऐप के संचालन और डेटा की सटीक एंट्री के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

एसडीएम सत्यनारायण दर्रो, तहसीलदार शिवराम कनासे और नायब तहसीलदार विजयपाल सिंह चौहान ने प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सर्वे कार्य पूरी गंभीरता और सावधानी से किया जाए, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि न हो। इस दौरान खरगोन से अतिरिक्त जनगणना अधिकारी संतोष पटेल, जनगणना निदेशालय भोपाल से आकाश सोनी ने भी प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचकर प्रशिक्षणार्थियों से चर्चा की।

अभियान प्रभारी नवीन दुबे ने बताया कि प्रगणक घर-घर जाकर परिवारों से कुल 33 सवाल पूछेगी। इसमें मकान की स्थिति, परिवार के सदस्यों की संख्या, परिवार के मुखिया की जानकारी, खान-पान की आदतें तथा घर में उपलब्ध वाहनों जैसी जानकारियां शामिल होंगी। साथ ही, जानकारी की गोपनीयता का पूरा ध्यान रखा जाएगा, ताकि उनकी व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रहे।

‘स्व-गणना’ की भी सुविधा इस बार जनगणना में ‘स्व-गणना’ की सुविधा भी दी गई है। इसके तहत नागरिक स्वयं पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। प्रशिक्षण के अंत में कर्मचारियों का एक लघु परीक्षण भी लिया गया।

जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे डिजिटल सर्वे के लिए पूरी तरह तैयार हैं। प्रशिक्षण में कुशल सराफ, गौरीशंकर शर्मा, जगन्नाथ शारदे, चंद्रकांत रावल, मुकेश गोटवाल, विशेष सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!