बड़वानी। कार्य की गंभीरता के अनुरूप समय-सीमा में एसआईआर -2026 कार्य पूर्ण किया जाए – कलेक्टर
एसआईआर की प्रगति की समीक्षा कर दिया आवश्यक दिशा-निर्देश

जनोदय पंच। बड़वानी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती जयति सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागृह बड़वानी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 की कार्य प्रगति की विस्तार से समीक्षा की।
एसआईआर कार्य प्रगति की समीक्षा के दौरान उन्होंने ईआरओ एवं एईआरओ को मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने नो-मैपिंग वोटर्स की सुनवाई, लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी के निराकरण तथा दावे-आपत्तियों के निपटारे की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्य की गंभीरता अनुरूप कार्य पूर्ण किया जाए प्रत्येक मतदाता का सत्यापन पूरी गंभीरता से किया जाए, किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से वंचित न रहे और अपात्र प्रविष्टियों का नियमानुसार निराकरण किया जाए। बैठक में इस दौरान अपर कलेक्टर श्री सोहन कनाश, श्री भूपेन्द्र रावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



