खरगोन-बड़वानी

बड़वानी। एनटीएफ के अंतर्गत आदर्श महाविद्यालय में कार्यशाला

बड़वानी। शासकीय आदर्श महाविद्यालय बड़वानी में माननीय सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश अनुसार तथा उच्च शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय कार्य बल के अंतर्गत विविध गतिविधियों की जा रही है जिनका उद्देश्य महाविद्यालय के विद्यार्थियों के मानसिक तनाव को कम कर उन्हें स्वस्थ बनाना है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद पंडित ने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन में महाविद्यालय में गतिविधियां होती है। इसी के परिप्रेक्ष्य में विद्यार्थियों में आत्म बल बढे। आत्मसम्मान का भाव जागृत हो। इस हेतु एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों से संवाद करते हुए प्राचार्य ने कहा कि हम प्रतिदिन योग, प्राणायाम से मन मस्तिष्क को प्रसन्नचित और स्वस्थ रख सकते हैं। कार्य को तनाव की तरह न लेकर इसे जीवन का एक हिस्सा बनाएं। दिनचर्या के रूप में विकसित करें। कार्यशाला का आयोजन स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के जिला नोडल डॉ. अनिल पाटीदार के द्वारा किया गया। डॉ. पाटीदार ने बताया कि एनटीएफ कैलेंडर के अनुसार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जाना है।

विद्यार्थियों से सतत संपर्क संवाद से उन्हें तनाव मुक्त रखना है। टेलीमानस, उमंग और मेंटल अस्पताल के टोल फ्री नंबर चस्पा किए गए हैं साथ ही महाविद्यालय में तीन काउंसलर भी बनाए गए हैं। शिक्षक अभिभावक योजना के अंतर्गत प्रत्येक प्राध्यापक को निश्चित संख्या के विद्यार्थियों के अभिभावक और विद्यार्थियों से चर्चा कर उन्हें निरंतर प्रेरित करने हेतु कहा गया हैं। कार्यशाला में डॉ. बी. एस. मुजाल्दा ने विद्यार्थियों को कहा कि धैर्य, अनुशासन, संयम और समय पालन आपको एक अच्छा नागरिक, एक अच्छा व्यक्ति बनाता है। विद्यार्थियों को तनाव मुक्त रहने के लिए सांस्कृतिक, साहित्यिक, रचनात्मक गतिविधियों में सहभागिता करना चाहिए। महाविद्यालय में हो रहे हैं वार्षिक स्नेह सम्मेलन में विद्यार्थी बड़ी संख्या में भाग लेकर स्वयं को ऊर्जावान बनाये। इससे जीवन में हर प्रकार के तनाव में कमी आती है। कार्यशाला में महाविद्यालय के डॉ. दिनेश पाटीदार डॉ. सुनीता डॉ. गीतांजलि, प्रो.आकाश एस्के,डॉ. माणक सोलंकी डॉ. प्रिया बघेल डॉ दयाराम मुजाल्दा डॉ.लखन परमार तथा विद्यार्थियों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।

खबर, सूचना, फोटो या वीडियो भेजने के लिए हमें व्हाट्सएप करें
बड़वानी शहर की ताजा खबरों के लिए ‘बड़वानी खबर’ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!