बड़वानी। शासन में अनुशासन से कार्य करें ताकि नागरिकों को समय पर मिले योजनाओं का लाभ-कलेक्टर
कलेक्टर ने की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा

जनोदय पंच। बड़वानी। कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने गुरुवार कलेक्ट्रेट सभागृह बड़वानी में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन में अनुशासन से कार्य करे ताकि शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों को समय सीमा के भीतर मिल सके।
बैठक में कलेक्टर श्रीमती सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा कर निर्माण कार्यों में हो रही देरी पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य पूर्ण जवाबदेही के साथ लक्ष्य अनुरूप संपन्न किए जाएं। प्रत्येक अधिकारी अपने आवंटित कार्य के लिए व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होगा। काम में लापरवाही होने पर अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
मनरेगा के तहत लेबर बजट,पूर्व निर्धारित लक्ष्य एवं नवीन लक्ष्य संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए क्लस्टर लेवल पर बैठक आयोजित कर एवं कंट्रोल रूम के माध्यम से प्रकरणों का निराकरण करवाये। साथ ही सब इंजीनियर स्वयं फील्ड मे जाकर कर निगरानी करे।
क्रियाशील पंचायत एवं स्कूल भवन के सम्बंध में टीएस/एएस जारी कर कार्य पूर्ण करवाये साथ ही इसकी विस्तृत रिपोर्ट आगामी समय सीमा बैठक में प्रस्तुत करे। बैठक में एक बगिया माँ के नाम, कपिल धारा कूप एवं अन्य कार्यों की भी समीक्षा की गई।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित विभाग के अन्य अधिकारी और उपयंत्री उपस्थित रहे।



