खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे
बड़वानी। खनिज विभाग द्वारा की गई कार्यवाही, रेत का अवैध उत्खनन, परिवहन पर 5 ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त

जनोदय पंच। बड़वानी। कलेक्टर श्रीमति जयति सिंह के मार्गदर्शन में ग्राम धनोरा तहसील बड़वानी में अवैध खनिज रेत उत्खनन/परिवहन की आकस्मिक जाँच खनिज विभाग बड़वानी द्वारा की गई। जाँच के समय 5 ट्रेक्टर ट्रॉली खनिज रेत का अवैध उत्खनन/परिवहन करते पाये जाने पर जब्त कर कलेक्टरेट कार्यालय परिसर बड़वानी की सुरक्षा में खड़े किये गए। उक्त 5 प्रकरणों में मध्य प्रदेश खनिज अवैध (खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 में निहित प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जाएगी। अवैध खनिज उत्खनन/परिवहन करने वाले के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।



