बड़वानी। शासकीय आदर्श महाविद्यालय बड़वानी में रंगों के साथ मनाया गया होली उत्सव, डॉ. पंडित ने कहा- ‘होली का पर्व आनंद और अपनत्व का है
उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों और प्राध्यापकों ने गुलाल लगाकर एक-दूसरे को दी होली की शुभकामनाएं

जनोदय पंच। बड़वानी। शासकीय आदर्श महाविद्यालय बड़वानी में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के तहत होली उत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और प्राध्यापकों ने मिलकर रंगों का पर्व मनाया। डॉ. प्रमोद पंडित ने होली को आनंद और अपनत्व का पर्व बताया, वहीं विद्यार्थियों ने गुलाल लगाकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
भारतीय ज्ञान परंपरा के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम
रंग मन के मेल को बेरंग करते हैं। शासकीय आदर्श महाविद्यालय बड़वानी में उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार भारतीय ज्ञान परंपरा के तहत भारतीय उत्सव-पर्व विद्यार्थियों के साथ साझा कर उन्हें ज्ञान परंपरा से जोड़ा जाता है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद पंडित ने बताया कि हमारे उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का उच्च शिक्षा में भारतीय ज्ञान परंपरा उत्सव के समावेश की जो दृष्टि है, उसको साकार करने के लिए महाविद्यालय में रंगों का उत्सव होली मनाया गया, जिसमें विद्यार्थी और प्राध्यापक साथियों ने मिलकर एक-दूसरे को रंग लगाया। इस पर्व में मन के मेल को बेरंग कर प्रत्येक व्यक्ति अपने मन की खटास को दूर कर लेता है।

विद्यार्थियों और प्राध्यापकों ने दी शुभकामनाएं
महाविद्यालय के डॉ. बी. एस. मुजाल्दा ने विद्यार्थियों को रंगों के पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपने जीवन में रंग की तरह प्रसन्नचित्त रहें। यह जीवन उत्साह और उमंग से व्यतीत करें तथा एक-दूसरे से मिलें। भारतीय ज्ञान परंपरागत प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. अनिल पाटीदार ने बताया कि विद्यार्थियों में दिलीप, भावना, सूरज, अर्पिता, शीतल, राहुल, विक्की सहित अनेक विद्यार्थियों ने गुलाल से होली खेलकर एक-दूसरे को इस महापर्व की शुभकामनाएं प्रदान कीं। महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस रंगोत्सव में प्राध्यापक डॉ. दिनेश पाटीदार, डॉ. सुनीता सोलंकी, डॉ. गीतांजलि दासौंधी, प्रो दिलीप पाटीदार, प्रो. राजाराम मुवेल, डॉ. माणक सोलंकी, डॉ. मंडलोई, डॉ. रितेश भावसार, डॉ. पूजा मंडलोई, डॉ. अंतिमबाला जायसवाल, डॉ. डी. आर. मुजाल्दा, डॉ. लखन परमार, डॉ. अलकेश सहित अनेक विद्यार्थियों ने सहभागिता कर रंगों के पर्व को मनाया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
,



