खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे
बड़वानी। पिकअप वाहन चालकों को दी गई सख्त समझाइश, नियमों का पालन नहीं करने पर होगी कार्रवाई

बड़वानी; जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में हुए निर्णायानुसार पिकअप लोडिंग वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये जिला परिवहन अधिकारी बडवानी तथा यातायात धाना प्रभारी बड़वानी द्वारा बड़वानी में तथा थाना प्रभारी राजपुर द्वारा राजपुर में पिकअप लोडिग वाहन मालिको की बैठक अयोजित की गयी
1.बैठक में वाहन पालको को निम्न विन्दुओ पर समझाईश दी गयी
2.वाहनों में ओव्हरलोड सवारिया ना बैठाये ।
3. वाहन में टेप रेकार्डर ना चलाये ताकि पीछे से आने वाले वाहन का हॉर्न सुनाई दे ।
4.वाहनों के कैबिन के उपर सवारियों ना बैठाये जिससे दुर्घटना होने की संभावना ना हो।
5.वाहनों के दस्तावेज जैसे रजिस्ट्रेशन पी.यू.सी., फिटनेस, बीमा आदि पूर्ण रखे तथा वाहन में दस्तावेजो की एक प्रति अवश्य रखे 6.वाहन चालक का ड्रायविंग लायसेंस वैध हो ।
7. वाहन चालक वाहन का संचालन शराब पीकर ना करें ।
8.जिन वाहन चालको द्वारा उक्त विन्दुओ का पालन नहीं किया जावेगा उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी। जिसके लिये यह स्वतः ही जबाबदार रहेंगे ।



