खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे
बड़वानी। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने की ईनाम उद्घोषणा

जनोदय पंच। बड़वानी। जिले में फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा थाना सेंधवा शहर के प्रकरण में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर नकद ईनाम की उद्घोषणा की गई है।
थाना सेंधवा शहर के अपराध क्रमांक 20/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में फरार आरोपी संतोष पिता ईकल सिंह खरते निवासी दितिया फालिया पीपलधार थाना सेंधवा ग्रामीण की गिरफ्तारी पर 4000 (चार हजार) एवं अपराध क्रमांक 340/2025 धारा
85,115(2) बीएनएस, 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में फरार सलीम पिता करीम खटीक निवासी ग्राम पंचायत के पीछे ग्राम इटरवा, जिला पलसाना- गुजरातकी गिरफ्तारी पर 1000 (एक हजार)
पुलिस अधीक्षक जिला बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा ईनाम उद्घोषणा की है।
पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त फरार आरोपियों के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो तो वह निकटतम पुलिस थाना अथवा पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी तथा नियमानुसार घोषित इनाम राशि प्रदान की जाएगी।



