बड़वानी। सम्राट विक्रमादित्य सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

जनोदय पंच। बड़वानी। नगर के शासकीय आदर्श महाविद्यालय में उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद पंडित के मार्गदर्शन में सम्राट विक्रमादित्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य ने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को देश के महानतम सम्राट विक्रमादित्य के जीवन वृत से अवगत कराना है। इस ज्ञान प्रतियोगिता के अंतर्गत विद्यार्थियों और प्राध्यापकों को सम्राट विक्रमादित्य के जीवन वृत, उनके लोक कल्याणकारी कार्य, उनकी न्याय प्रियता, पराक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सम्राट विक्रमादित्य को हम बेताल पच्चीसी सिंहासन बत्तीसी जैसी नीति कथाओं के माध्यम से जानते हैं। उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि विदेशी शक शक्ति को परास्त कर विक्रम संवत की स्थापना करना। उनकी पहचान भारत की संस्कृति और परंपरा को अक्षुण्ण बनाए रखने की रही। और उन्होंने अवंतिका में शासन कर इस देश में एक महानतम सम्राट के रूप में स्वयं को स्थापित किया। प्रजा की सुरक्षा और सुख समृद्धि, व्यापार, कृषि, शिक्षा को प्रोत्साहन दिया। साहित्य, संगीत, नाटक, चित्रकला को भी बढ़ावा दिया। उनके राज दरबार में विद्या और कला का सम्मान होता था। उज्जैन में उनके समय शिक्षा और संस्कृति केंद्र बना। उन्हें लोकहित का प्रतीक माना गया। इनके शासन काल को.स्वर्ण युग के समान माना जाता है महाविद्यालय के कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के जिला नोडल डॉ. अनिल पाटीदार ने भारतीय ज्ञान परंपरा के अंतर्गत इस आयोजन को संपन्न करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को सम्राट विक्रमादित्य ज्ञान प्रतियोगिता के तहत कुछ प्रश्न दिए गए जिसमें विद्यार्थियों ने सहभागिता करते हुए उन प्रश्नों को बड़ी जिज्ञासा के साथ हल किया।

विद्यार्थियों में सारिका, अलीशा, शीतल बंडोड, अरुण, सोनू चौहान, लक्ष्य, दीपक,जागृति, नेहा,मनीषा बघेल, इकराम, अर्जुन,अभिषेक ने विशेष सहभागिता की। विद्यार्थियों को विक्रमादित्य के जीवन परिचय, उनके दरबारी विद्वानों, शकों पर विजय, 57 ई.पू.विक्रम संवत की स्थापना, भारत में काल गणना की परंपरा और उज्जैन की भूमिका संबंधी प्रश्न दिए गए थे। महाविद्यालय के प्रो. आकाश एस्के ने प्रतियोगिता को संपन्न कराने में सहयोग प्रदान किया। साथ ही डॉ. रितेश ने विद्यार्थियों को प्रश्नों के बारे में जानकारी प्रदान की।



