खरगोन-बड़वानीअपराधमुख्य खबरे

बड़वानी: 48 घंटे में अंजड पुलिस ने सुलझाया अज्ञात महिला हत्याकांड, चरित्र शंका में हत्या, सीसीटीवी और सीडीआर से खुला राज

अंजड थाना क्षेत्र में सुरेश यादव के खेत की बावड़ी में मिला था शव, विशेष टीम की जांच से आरोपियों की गिरफ्तारी

जनोदय पंच। सुरेश यादव के खेत की बावड़ी में मिले अज्ञात महिला के शव मामले में थाना अंजड पुलिस ने 48 घंटे के भीतर हत्या का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। मृतिका की पहचान मोनिका पिता गजु के रूप में हुई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गई।

23.02.2026 को सुरेश यादव के खेत में स्थित बावड़ी में अज्ञात महिला का सड़ी-गली अवस्था में शव मिलने की सूचना थाना अंजड को प्राप्त हुई। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक आर.आर. चौहान अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। हमराह बल एवं स्थानीय लोगों की सहायता से शव को बाहर निकलवाकर आवश्यक भौतिक साक्ष्य एकत्रित किए गए।


मृतिका की पहचान और विशेष टीम गठन

जांच के दौरान शव की पहचान मोनिका पिता गजु, उम्र 25 वर्ष, निवासी शिवालय मोहल्ला अंजड (हाल मुकाम फुटला तालाब, अंजड) के रूप में हुई। पोस्टमार्टम उपरांत मामले की गंभीरता को देखते हुए क्ीममतंर ठंइइंत (प्रभारी पुलिस अधीक्षक) के निर्देशन एवं एसडीओपी दिनेश सिंह चौहान के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई।


तकनीकी जांच से खुलासा

गठित टीम ने कस्बा अंजड के विभिन्न सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया तथा मृतिका के मोबाइल नंबर की सीडीआर का परीक्षण किया। साक्ष्यों के आधार पर हत्या की पुष्टि होने पर थाना अंजड में अपराध क्रमांक 85/2026 धारा 103(1), 3(5), 238 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।


आरोपियों की गिरफ्तारी

विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर विशाल पिता राधेश्याम उर्फ राधिया किरालिया, उम्र 25 वर्ष तथा शंकर पिता जगदीश चौहान, उम्र 25 वर्ष, दोनों निवासी शिवालय मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 15 अंजड जिला बड़वानी को हिरासत में लिया गया। मनोवैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ में आरोपियों ने चरित्र शंका के चलते मृतिका की गला घोंटकर हत्या करना स्वीकार किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय अंजड में प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर केंद्रीय जेल बड़वानी भेजा गया।


विशेष भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आर.आर. चौहान के नेतृत्व में उनि महावीर चंदेल, उनि दिनेश चंगोड, प्र.आर. 406 रविन्द्र चौहान, प्र.आर. 445 महेन्द्र अहरवाल, प्र.आर. 180 योगेश पाटील (सायबर शाखा), प्र.आर. 90 अजय यादव, आर. 561 पवन प्रजापत, आर. 324 मडिया डावर (सायबर शाखा) एवं आर. 321 सद्दाम पठान की भूमिका रही।


 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!