खरगोन-बड़वानी

बड़वानी: सीसी रोड समय से पहले पूर्ण, व्यापारियों ने जनप्रतिनिधियों का किया स्वागत

समयावधि से पहले पूरा हुआ सीसी रोड निर्माण, क्षेत्र में सुगम यातायात, रोड खुलने पर व्यापारियों ने निक्कू चौहान, सुभाष भावसार सहित जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया

जनोदय पंच, बड़वानी; बड़वानी में पुराने कलेक्ट्रेट के सामने सीसी रोड निर्माण समय से पहले पूरा किया गया। रोड खुलने पर व्यापारियों ने निक्कू चौहान, सुभाष भावसार और सुभाष जोशी सहित जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। शहर में सीवरेज कार्य पूर्ण होने के बाद विभिन्न स्थानों पर सड़क निर्माण जारी है।

बड़वानी शहर के पुराने कलेक्ट्रेट के सामने नगरपालिका द्वारा सीसी रोड का निर्माण निर्धारित समयावधि से पहले पूरा किया गया। यह कार्य नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि निक्कू चौहान के नेतृत्व में संपन्न हुआ।


व्यापारियों ने किया स्वागत

रोड खुलने के दौरान व्यापारियों ने नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि निक्कू चौहान, उपाध्यक्ष सुभाष भावसार, भाजपा वरिष्ठ नेता सुभाष जोशी सहित पार्षदों और एल्डरमैन का स्वागत कर सम्मानित किया। नगरपालिका अध्यक्ष अश्विनी के प्रतिनिधि निक्कू चौहान के नेतृत्व में शहर में नए सड़क निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। जहां-जहां सीवरेज कार्य पूर्ण हो चुका है, वहां सीसी रोड और डामरीकरण कार्य कराया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!