खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरेसेंधवा

बड़वानी ने बुरहानपुर को रोमांचक मुकावले में 142 रन से हराकर सेमिफाइनल में प्रवेश किया

सेंधवा – आई डी सी ए के तत्वाधान मे आयोजीत अंतर जिला सीनियर क्रिकेट स्पर्धा के अंतर्गत आज बुरहानपुर व बडवानी जिले की टीमो के मध्य मैच खेला गया जिसमे बड़वानी टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया बड़वानी टीम ने पहले बेटिंग करते हुवे 50 ओवर मे 8 वीकेट खोकर 282 रन बनाये।

प्रखर काग ने 79 रन,विपिन सोलंकी ने 50 रन, अथर्व शाह ने 32 रन, योगेश वास्कले एवम होश सूर्यवंशी ने 33 -33 रन नाबाद बनाये बुरहानपुर टीम की ओर से प्रतीक भावसार ने 3 विकट, विजय कैथवास ने 2 विकेट लिए जबाब में बुरहानपुर टीम ने बल्लेबाजी करते हुवे 29 ओवर में 139 रन बनाकर आल आउट होगई बुरहानपुर की ओर से मुज्जफर ने 25 रन, यश चौकीकर ने 19 रन बनाए। बड़वानी टीम की ओर से गेंदबाजी में जयंत गुर्जर ने 5 विकेट, प्रखर काग ने 3 एवम विजय गुप्ता ने 2 विकेट लिए इस प्रकार बड़वानी टीम ने 142 रन से जीत हासिल कर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। बड़वानी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश गोईवाला , उपाध्यक्ष सत्यनारायण गुप्ता, सचिव श्याम एकडी, सह सचिव चंद्रशेखर मराठे,कालीचरन तिवारी, शिव पटेल,आकाश भाभोर, इंदास आर्य ने बधाई दी। दो दिवसीय सेमि फायनल मैच इंदौर में खंडवा से खेला जायेगा।  उक्त जानकारी बडवानी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव श्री श्याम एकडी द्वारा दी गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!