खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी जिला पुनः सीएम हेल्पलाइन में टॉप पर, फरवरी माह में शिकायतों के निराकरण में प्रदेश में प्राप्त किया द्वितीय स्थान

जिले में प्राप्त होने वाली जन शिकायतों के प्रभावी और समयबद्ध निराकरण के लिए सभी विभागों द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य के परिणामस्वरूप बड़वानी जिला फरवरी माह में सीएम हेल्पलाइन के निराकरण में प्रदेश में द्वितीय स्थान पर रहा है।

जनोदय पंच। बड़वानी। जिले के ऊर्जा, राजस्व, नगरीय प्रशासन, योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी, खाद्य, गृह, सामाजिक न्याय, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, महिला एवं बाल विकास,स्कूल शिक्षा, श्रम, ग्रामीण यंत्रिकी सेवा, जल निगम, जल संसाधन, गृह विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क, किसान कल्याण विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग , वन,जनजाति कार्य विभाग एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ,जेल विभाग, वित्त, विभाग,राज्य शिक्षा केंद्र,साथ ही समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं समस्‍त तहसीलदार A ग्रेड में रहे हैं।
जिले को A ग्रेड प्राप्त होने पर कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हार्दिक बधाई दी साथ ही आमजन की प्रत्येक शिकायत का शत-प्रतिशत और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!