खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे
बड़वानी; जिला दण्डाधिकारी ने 2 व्यक्तियों को किया जिला बदर

बड़वानी; जिला दण्डाधिकारी बड़वानी श्रीमती जयति सिंह ने पुलिस रिपोर्ट के आधार पर 2 व्यक्तियों को मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिला बदर किया है। जिला बदर की अवधि में यह व्यक्ति राजस्व सीमा बड़वानी एवं उसके समीपवर्ती जिले धार, झाबुआ, अलिराजपुर, खरगोन, खण्डवा, बुरहानपुर की राजस्व सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेंगे ।
जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला दण्डाधिकारी ने तीरगोला बड़वानी के निवासी शिवा पिता कैलाश को 4 माह के लिए तथा पटेल चौक खेतिया के निवासी मोन्टू उर्फ रोहित पिता रमेश सोनिस को 3 माह के लिये जिला बदर किया है ।



