खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी: सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक, 19 अप्रैल को निकलेगी भव्य शोभायात्रा]  भगवान परशुराम जन्मोत्सव की तैयारी, नई कार्यकारिणी का गठन

अक्षय तृतीया पर पारंपरिक रूप से मनाया जाएगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव, युवा और महिला कार्यकारिणी का विस्तार, कई पदों पर नई जिम्मेदारियां

 जनोदय पंच, बड़वानी; बड़वानी में सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक में 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया। शोभायात्रा निकलेगी। नई युवा और महिला कार्यकारिणी का गठन हुआ। आदित्य शर्मा युवा अध्यक्ष और सुनीता उपाध्याय महिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए।

बड़वानी में सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक श्री गौड़ मालवी ब्राह्मण समाज धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक में भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव को लेकर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर पारंपरिक रूप से जन्मोत्सव मनाया जाएगा। अध्यक्ष अनूप कुमार जोशी और सचिव अरविंद शर्मा ने बताया कि भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें महिला-पुरुष, युवा और बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे। शोभायात्रा दोपहर 4 बजे कालिका माता मंदिर से प्रारंभ होकर मोटी माता मंदिर, रणजीत चौक होते हुए रानीपुरा स्थित धर्मशाला पहुंचेगी, जहां महाआरती के बाद भोजन प्रसादी वितरित की जाएगी।


युवा कार्यकारिणी का गठन

बैठक में युवा कार्यकारिणी का गठन किया गया। युवा अध्यक्ष पद पर आदित्य अनिल शर्मा को नियुक्त किया गया। सचिव विश्वास सराफ, उपाध्यक्ष नवीन शर्मा, अंकुर शुक्ला, अभिषेक जोशी, पार्थ पुरोहित, माधव पुरोहित, सहसचिव सुमित परसाई, कोषाध्यक्ष दीपक पांडे, सह-कोषाध्यक्ष प्रतीक शर्मा, सांस्कृतिक सचिव अमित पुरोहित, सह सांस्कृतिक सचिव आदर्श शर्मा, प्रचार मंत्री चित्रांश पांडे, संगठन सचिव मयूर उपासनी, मीडिया प्रभारी शुभ जोशी, सह मीडिया प्रभारी नील व्यास को जिम्मेदारी सौंपी गई।


 महिला कार्यकारिणी का विस्तार

महिला कार्यकारिणी में सुनीता अरविंद उपाध्याय को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष जया शर्मा, सचिव सुधा सराफ, सह सचिव आरती सचिन पुरोहित, कोषाध्यक्ष रेखा पुरोहित, मीडिया प्रभारी प्रीति सतीश शमी नियुक्त की गईं। सदस्य के रूप में निशा उपाध्याय, माधुरी जोशी, मीना जोशी, दुर्गा अत्रे, रचना सोहनी, आरती रोहित शुक्ला, श्रद्धा विनित रावत, अनुपमा वोरे, महिमा सराफ, प्रीति मनोज पुरोहित, नुपूर अक्षय पुरोहित, जया तिवारी, सीमा पियुष पुरोहित शामिल रहीं।

हमारी संस्कृति और गौरव का प्रतीक है

नव नियुक्त युवा अध्यक्ष आदित्य शर्मा ने कहा कि “हमारा सर्व ब्राह्मण समाज हमारी परंपराओं, संस्कारों और आपसी एकता की पहचान है। मेरा प्रयास रहेगा कि समाज के हर वर्ग—बुजुर्गों के अनुभव, युवाओं की ऊर्जा और मातृशक्ति के मार्गदर्शन—को साथ लेकर हम आगे बढ़ें। भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और गौरव का प्रतीक है। इसे हम सभी मिलकर भव्य, अनुशासित और यादगार बनाएंगे। मैं समाज के हर छोटे-बड़े सदस्य से आग्रह करता हूं कि इस आयोजन में अपनी सहभागिता निभाकर इसे सफल बनाएं।”

महिला अध्यक्ष सुनीता अरविंद उपाध्याय ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से समाज और अधिक मजबूत बनेगा। उन्होंने सभी महिलाओं से शोभायात्रा और आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। कार्यक्रम वरिष्ठ समाजजनों के मार्गदर्शन में संपन्न होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!