खरगोन-बड़वानीअपराधमुख्य खबरे

बड़वानी: बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने 12 घंटे में हत्या का आरोपी दबोचा, जेल भेजा

चंदनदेवी फलिया में दर्ज हत्या प्रकरण में विशेष टीम की दबिश, मनोवैज्ञानिक पूछताछ में आरोपी ने कबूला जुर्म

जनोदय पंच। थाना पाटी क्षेत्र के ग्राम ओसाडा में दर्ज हत्या प्रकरण में पुलिस ने 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अपराध क्रमांक 57/2026 धारा 103(1) बीएनएस में अमा उर्फ उमेश को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त लट्ठ बरामद किया गया।

थाना पाटी क्षेत्र अंतर्गत 23.02.2026 को फरियादिया दामा पिता दयाराम अलावे, निवासी चंदनदेवी फलिया, ग्राम ओसाडा की रिपोर्ट पर आरोपी अमा उर्फ उमेश पिता दयाराम अलावे, उम्र 30 वर्ष, निवासी चंदनदेवी फलिया, ग्राम ओसाडा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 57/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


 विशेष टीम गठित कर की गई कार्रवाई

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक बड़वानी धीरज बब्बर के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बड़वानी दिनेश सिंह चौहान के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई।

विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी ग्राम ओसाडा में ही मौजूद है और मौका पाकर फरार हो सकता है। सूचना पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी और मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए एवं पहनावे के आधार पर संदिग्ध को घेराबंदी कर पकड़ा।


 मनोवैज्ञानिक पूछताछ में स्वीकारा अपराध

प्रारंभ में आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, किन्तु मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर उसने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लट्ठ बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय बड़वानी में प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे जेल दाखिल किया गया। पूरी कार्रवाई 12 घंटे के भीतर पूर्ण की गई।


सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक रामदास यादव (थाना प्रभारी पाटी), उनि. जानी चारेल, सउनि. ब्रजेश मिश्रा, सउनि. श्रीराम फगोरे, सउनि. चंपालाल मोरे, प्रआर. 125 नरेश ठकराव, प्रआर. 315 कमल, प्रआर. 488 मौसम चौहान, आर. 452 गजराज पटेल तथा आर. 566 ज्ञानेश्वर की सराहनीय भूमिका रही।


 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!