बड़वानी: पुलिस अधीक्षक शुक्ल ने रात्रि गश्त के दौरान थाना राजपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण, हवालात, सीसीटीवी कैमरे और गश्ती व्यवस्था की जांच, पुलिस कर्मियों को दिए सतर्कता के निर्देश
कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और रात्रि गश्त व्यवस्था की प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया निरीक्षण

बड़वानी, जनोदय पंच। जिला बड़वानी में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा रात्रि गश्त व्यवस्था की प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बड़वानी, पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा विगत रात्रि में आकस्मिक रात्रि चेकिंग की गई। रात्रि गश्त के दौरान थाना राजपुर क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना राजपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में स्थित हवालात की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया गया तथा थाने में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशील स्थिति की जांच कर आवश्यक निर्देश दिए गए।

गश्ती व्यवस्था की समीक्षा और आवश्यक निर्देश
इस दौरान रात्रि गश्त में तैनात पुलिसकर्मियों की उपस्थिति, ड्यूटी और गश्ती व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्हें अधिक सतर्कता और मुस्तैदी के साथ गश्त करने के निर्देश दिए गए, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का वातावरण बना रहे। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने के विभिन्न अभिलेखों और रजिस्टरों का भी अवलोकन किया गया तथा थाना परिसर की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखने, गश्ती दलों को सक्रिय बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा का भाव बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। भ्रमण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बड़वानी, धीरज बब्बर भी उपस्थित रहे।




