बड़वानी; 1 अप्रैल से प्रारंभ होगा समर्थन मूल्य पर गेहूं का उपार्जन

बड़वानी ; रबी उपार्जन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में 4 उपार्जन केन्द्रों पर गेहूं का समर्थन मूल्य पर विक्रय हेतु स्थापित किये गये है। समर्थन मूल्य पर गेहूं का उपार्जन 01 अप्रैल से 05 मई तक किया जायेगा। गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये एवं 40 रुपये का बोनस है।
इन केन्द्रों पर होगा गेहूं का उपार्जन
आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था बड़वानी के द्वारा मध्यप्रदेश स्टेट वेयर हाउस तलून में, खाण्डेराव सहकारी विपणन संस्था मर्यादित ठीकरी के द्वारा मध्यप्रदेश स्टेट वेयर हाउस अंजड़ में, सेंधवा सहकारी विपणन संस्था मर्यादित सेंधवा के द्वारा मध्यप्रदेश स्टेट वेयर हाउस सेंधवा में तथा आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था पानसेमल के द्वारा जेवीएस गोदाम पानसेमल में समर्थन मूल्य पर गेहूं का उपार्जन किया जायेगा। जिसके लिए किसानों को स्लाट बुक करवाना होगा।
स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया
– कृषक द्वारा उपार्जन प्रारंभ होने के लगभग 1 सपतह पूर्व से स्लाट बुकिंग www.https://mpeuparjan.mp.gov.in पर की जा सकती है।
– कृषक की उपज तैयार होने पर उपार्जन केंद्र एवं उपज विक्रय की दिनांक का चयन स्वयं ही उपार्जन पोर्टल पर स्लाट बुक कर चयन कर सकेंगे।
– ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत सत्यापित कृषक द्वारा स्वयं के मोवाइल/एमपी ऑनलाईन/सीएससी/ग्राम पंचायत/लोक सेवा केन्द्र/इंटरनेट कैफे/उपार्जन केन्द्र में स्लॉट बुकिंग की जा सकेगी। स्लाट बुकिंग हेतु कृषक के उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत मोबाइल पर ओटीपी प्रेषित किया जाएगा, जिने पोर्टल पर दर्ज करना होगा।
– कृषक द्वारा उपज विक्रय हेतु स्लाट बुकिंग उपार्जन के अंतिम 10 दिवस को छोडकर की जा सकेगी एवं स्लाट की वैधता अवधि 7 कार्य दिवस होगी।
ऽ स्लाट बुकिंग के समय पोर्टल पर कृषक की विक्रय योग्य कुल मात्रा प्रदर्शित कराई जायेगी, जिसमें कृषक द्वारा वास्तविक उत्पादित एवं विक्रय योग्य कुल अनुमानित मात्रा की प्रविष्टि करनी होगी, इस मात्रानुसार की कृषक से उपज की खरीदी की जा सकेगी।
– कृषक द्वारा स्लाट बुकिंग करने के उपरांत उपार्जन केन्द्र का नाम, विक्रय योग्य मात्रा एवं विक्रय की दिनांक एसएमएस के माध्यम में सूचित की जाएगी।
– कृषक द्वारा विक्रय की जाने वाली संपूर्ण उपज की स्लाट बुकिंग एक बार में ही करनी होगी आंशिक स्लाट बुकिंग/आंशिक विक्रय नहीं किया जा सकेगा।
– कृषक को स्लाट बुकिंग के समय पोर्टल पर आधार लिंक बैंक खाता क्रमांक एवं बैंक का नाम प्रदर्शित कराया जाएगा, जिसमें समर्थन मूल्य पर उपार्जित स्कंध का भुगतान किया जाना है। कृषक द्वारा अपनी बैंक की पासबुक से खाते का मिलान कर स्वयं पोर्टल पर सत्यापन करना होगा, उसके उपरांत ही स्लॉट बुकिंग की जा सकेगी।
– पोर्टल पर प्रदर्शित बैंक खाता आईएफएससी त्रुटिपूर्ण होने अथवा अन्य कारणो से कृषक द्वारा अन्य बैंक खाते में भुगतान चाहे जाने पर कृषक को अपना नवीन बैंक खाता आधार से लिंक कराना होगा, तदुपंरात स्लाट बुकिंग की जा सकेगी।



