खरगोन-बड़वानीखेल जगतमुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा; बुरहानपुर को हराकर बड़वानी ने जीता संभाग स्तरीय खो-खो खिताब

सेंधवा। सेंधवा इंस्टिट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, ग्राम चाटली (सेंधवा) में मंगलवार को अंतर जिला संभाग स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बुरहानपुर, खरगोन, खंडवा, अलीराजपुर और बड़वानी, कुल पांच जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें बड़वानी विजेता और बुरहानपुर उपविजेता रहा। यह प्रतियोगिता मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग और क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय, खरगोन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। प्रतियोगिता की शुरुआत संस्था की संचालिका पुष्पलता पांडेय, सेंधवा नगर पालिका उपाध्यक्ष मोहन जोशी और प्राचार्य डॉ. इम्तियाज मंसूरी ने की।

इस अवसर पर मोहन जोशी ने कहा कि प्रतियोगिता छात्रों को बड़ा प्लेटफॉर्म देती है और पढ़ाई के साथ शरीर को स्वस्थ भी रखती है। पहला मैच खंडवा और खरगोन के बीच हुआ, जिसमें खरगोन जीता। इसके बाद पहला सेमीफाइनल खरगोन और बड़वानी के बीच हुआ, जिसमें बड़वानी विजयी रहा। दूसरा सेमीफाइनल बुरहानपुर और अलीराजपुर के बीच खेला गया, जिसमें बुरहानपुर जीता। फाइनल मुकाबला बड़वानी और बुरहानपुर के बीच हुआ, जिसमें बड़वानी की टीम ने बुरहानपुर को हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि, थाना प्रभारी सेंधवा बलजीत सिंह बिसेन ने खिलाड़ियों को अनुशासन और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। बलजीत सिंह बिसेन और मोहन जोशी ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफियां सौंपी और डॉ. माधुरी पालीवाल, प्राचार्य, ने प्रशस्ति पत्र वितरित किए।

टीम चयन। राज्य और विश्वविद्यालय स्तर पर प्रतिनिधित्व के लिए टीम का चयन किया गया। चयन समिति के संयोजक सहायक प्राध्यापक शोभाराम सोलंकी थे। समिति में सुषील महेश्वरी, बुरहानपुर, संतोष भालसे, खंडवा, प्रकाश इंगले, बुरहानपुर, और डॉ. आकाश गाडगे, बड़वानी, शामिल रहे। मैच रेफरी राहुल और अनिल जाधव का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!