खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

खरगोन में हनीट्रैप गिरोह पर बड़ा एक्शन, 3 महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ढाई लाख की वसूली, सनावद पुलिस ने किया हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश

खरगोन। दिनेश गीते। खरगोन जिले में हनीट्रैप के जरिए ब्लैकमेलिंग कर लाखों की वसूली करने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना सनावद पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खरगोन ग्रामीण शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में जिले के पुलिस अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में सनावद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया।

घटना के अनुसार, दिनांक 6 फरवरी 2026 को ग्राम सताजना निवासी फरियादी ने थाना सनावद में शिकायत दर्ज कराई। फरियादी ने बताया कि 2 फरवरी 2026 को एक महिला द्वारा बार-बार फोन कर उसे पद्मावती कॉलोनी सनावद स्थित घर बुलाया गया।
फरियादी के अनुसार, महिला उसे कमरे में ले गई और आपसी सहमति से संबंध बनाए जा रहे थे, तभी अचानक कमरे में 2 पुरुष और एक अन्य महिला आ गई। आरोपियों ने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करने की बात कहकर फरियादी को डराया-धमकाया और वीडियो वायरल करने, जान से मारने तथा बलात्कार के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 2 लाख 50 हजार रुपये की मांग की।

फरियादी ने भय के कारण 6 फरवरी को 10 हजार रुपये आरोपियों को दिए, लेकिन इसके बाद भी लगातार धमकियां दी जाती रहीं, जिससे वह मानसिक रूप से अत्यंत प्रताड़ित हो गया। इसके बाद फरियादी द्वारा पुलिस को शिकायत की गई। जिसके बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से आरोपियों को पकडा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!