पानसेमल में भाजपा का विस्तार, 40 परिवारों ने ग्रहण की सदस्यता, ग्राम मलफा में कांग्रेस को झटका, 40 परिवार भाजपा में शामिल
विधायक श्याम बरडे ने नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं का किया स्वागत, ग्राम मलफा में भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर परिवार हुए शामिल

जनोदय पंच, पानसेमल पानसेमल में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम मलफा के लगभग 40 परिवारों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। विधायक श्याम बरडे ने सभी का स्वागत कर संगठन विस्तार पर जोर दिया। कार्यक्रम में स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भाजपा की विचारधारा को मजबूती मिली।
पानसेमल में रविवार को विधायक जनसेवा केंद्र पर एक महत्वपूर्ण आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें विधानसभा क्षेत्र के खेतिया मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत मलफा के लगभग 40 परिवारों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान विधायक श्याम बरडे ने सभी नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं को भाजपा का गमछा पहनाकर उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।
आप सभी हमारे परिवार के सदस्य हैं
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्याम बरडे ने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास कृ यही है भाजपा का मूल मंत्र”। उन्होंने कहा, “आज से आप सभी हमारे परिवार के सदस्य हैं। मैं सदैव आपके सुख-दुख में आपके साथ खड़ा रहूंगा। मैं स्वयं को विधायक नहीं, बल्कि आप जैसा एक साधारण कार्यकर्ता मानता हूं।” उन्होंने सभी से राष्ट्र को सशक्त बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
विधायक श्याम बरडे ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना प्राथमिकता है, ताकि हर गांव विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके और क्षेत्र खुशहाल बने।
नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं ने रखे विचार
कार्यक्रम में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि लंबे समय तक कांग्रेस से जुड़े रहने के बावजूद उन्हें सम्मान और विकास का लाभ नहीं मिला। उन्होंने बताया कि श्याम बरडे के नेतृत्व में क्षेत्र में विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने का निर्णय लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सभी नवप्रवेशी साथियों का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और संगठन को और मजबूत बनाने का विश्वास जताया। यह कार्यक्रम भाजपा की विचारधारा और संगठन विस्तार को मजबूती देने वाला रहा। ग्राम मलफा, जिसे कांग्रेस का गढ़ माना जाता था, वहां से 40 से अधिक परिवारों का भाजपा में शामिल होना जनविश्वास और संगठन की मजबूती का संकेत माना गया।
कार्यक्रम में रामचंद्र सोनी, पंडित माली, रतिलाल गवले, कान्तिलाल गवले, नरेश बैसाणे, प्रकाश ठाकरे, विजय ठाकरे, लीलाचंद गवले, सुभाष ठाकरे, सुरेश सेने, श्यामराव मोगरे, नवनाथ नावडे सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



