खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरेसेंधवा

बड़वानी: एटीएम के पास 5 हजार की रिश्वत लेते बीआरसी गिरफ्तार, लोकायुक्त इंदौर की कार्रवाई, बीआरसी और सब इंजीनियर पर केस दर्ज

जनोदय पंच. बड़वानी जिले के निवाली में लोकायुक्त इंदौर की टीम ने बीआरसी महेंद्र सिंह राठौर को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। शिक्षक जितेंद्र सोनी की शिकायत पर कार्रवाई हुई। मामले में संबंधित सब इंजीनियर को भी आरोपी बनाया गया है।


शिक्षक की शिकायत पर कार्रवाई

बड़वानी जिले के निवाली में लोकायुक्त इंदौर की टीम ने बुधवार सुबह कार्रवाई करते हुए बीआरसी महेंद्र सिंह राठौर को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। लोकायुक्त डीएसपी सुनील तमांग ने बताया कि शिक्षक जितेंद्र सोनी द्वारा इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में स्कूल में बालिका शौचालय निर्माण के लिए स्वीकृत राशि को लेकर आरोप लगाए गए थे।

राशि में कटौती और कमीशन की मांग

शिक्षक जितेंद्र सोनी ने बताया कि उनके स्कूल में बालिका शौचालय निर्माण के लिए 20 हजार रुपये स्वीकृत हुए थे। आरोप है कि बीआरसी महेंद्र सिंह राठौर और संबंधित सब इंजीनियर ने उनसे 15 हजार रुपये में कार्य पूर्ण करने को कहा। शेष 5 हजार रुपये में से 2-2 हजार रुपये दोनों के लिए और 1 हजार रुपये बड़वानी में देने की मांग की गई थी।

एटीएम के पास ट्रैप कर पकड़ा गया आरोपी

शिकायत की पुष्टि होने के बाद लोकायुक्त टीम ने योजना बनाकर शिक्षक जितेंद्र सोनी को बुधवार को राजपुर स्थित बीआरसी के घर के पास एक एटीएम पर 5 हजार रुपये देने भेजा। जैसे ही महेंद्र सिंह राठौर ने रिश्वत की राशि ली, टीम ने मौके पर ही उन्हें पकड़ लिया। इस मामले में संबंधित सब इंजीनियर को भी आरोपी बनाया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।


 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!