पानसेमल; ग्राम पंचायत गोंगवाड़ा को 20 लाख की सीसी रोड, विधायक बरडे ने किया भूमि पूजन
ग्रामीणों के भव्य स्वागत के बीच विधायक श्याम बरडे ने वैदिक विधि से किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन

पानसेमल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गोंगवाड़ा को 20 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीसी रोड की सौगात मिली। विधायक श्याम बरडे ने गांव पहुंचकर भूमि पूजन किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
गोंगवाड़ा को विकास की सौगात, विधायक का आत्मीय स्वागत-
पानसेमल विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोंगवाड़ा को क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण सौगात प्राप्त हुई। विधायक श्याम बरडे ने 20 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर विधायक श्री बरडे ग्राम पंचायत गोंगवाड़ा पहुंचे। जहां ग्रामीणजनों, जनप्रतिनिधियों तथा माता-बहनों द्वारा ढोल और मांदल की थाप पर नाचते-गाते हुए विधायक का आत्मीय और भव्य स्वागत किया गया।

भूमि पूजन और जनसंपर्क
स्वागत कार्यक्रम के पश्चात विधायक श्याम बरडे सभी जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणजनों के साथ भूमि पूजन स्थल पहुंचे। यहां वैदिक विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर सीसी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इसके बाद मंचीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। जहां ग्रामीणजनों द्वारा पुष्पहार पहनाकर विधायक का अभिनंदन किया गया।

विधानसभा में विकास की गंगा निरंतर प्रवाहित हो रही है- विधायक
अपने संबोधन में विधायक श्याम बरडे ने कहा, “मैं आज इस ग्राम में जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि आपके भाई और बेटे के रूप में उपस्थित हूं। मेरी सदैव यही भावना रही है कि मैं हर समय आपके सुख-दुख में सहभागी बनूं और आपकी ग्राम पंचायत की समस्याओं का समाधान करूं।”
उन्होंने कहा कि पानसेमल विधानसभा में विकास की गंगा निरंतर प्रवाहित हो रही है और उसी क्रम में गोंगवाड़ा ग्राम पंचायत को भी विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का यह प्रयास है। उन्होंने जानकारी दी कि कम समय में ही गोंगवाड़ा ग्राम पंचायत को 1 करोड़ 74 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी जा चुकी है और लक्ष्य प्रत्येक ग्राम पंचायत को आदर्श एवं विकसित ग्राम बनाना है।

जनकल्याण योजनाओं का उल्लेख
विधायक श्याम बरडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों के भारत की दिशा में कार्य करते हुए, जहां हर गांव में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों, उसी उद्देश्य से योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए वे निरंतर क्षेत्र की सेवा में समर्पित हैं। पक्की सड़कों, स्कूल भवनों, पुल-पुलिया और बुनियादी ढांचे को ग्रामीण जीवन की मजबूती का आधार बताया।

ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता
ग्रामीणजनों ने चर्चा के दौरान कहा कि उन्होंने पहली बार ऐसा जनप्रतिनिधि देखा है, जो जनता के बीच रहकर जनसेवक के रूप में कार्य कर रहा है। विधायक श्याम बरडे का प्रत्येक परिवार से आत्मीय संबंध और व्यक्तिगत जुड़ाव उन्हें प्रेरित करता है।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री सचिन चौहान, मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत महाजन, मंडल अध्यक्ष चयन सिंह गदरे, प्रकाश जोशी, संजू सांवले, जगदीश भंडारी, योगेश जैन, ललित सोनी, सरपंच धना भाई पटेल (गोंगवाड़ा), उदय सिंह चौहान (सकराली), राधेश्याम मोरे (पनाली), उपसरपंच बसंत भाई सहित मंगल शामेशाह, विकी सिरसाट, गोलू ठाकुर, दिनेश यादव, रैवजा भाई, साय सिंह भंडारी, दास चौहान, दला भंडारी, ककारिया भंडारी, राजल भंडारी, आपसी ठाकुर, जंतर ठाकुर, नवल भंडारी, रायमल भंडारी, रोहिदास चौहान, सुरेश सोलंकी, उत्तम भंडारी, सुनील ठाकुर, बमराज चौहान, अनिल चौहान, भावसार पटेल, जय श्री भंडारी, बाल पटेल, दीवान पटेल, महरिया पटेल, श्याम पटेल, मगन भंडारी, सिकंदर चौहान सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक, माता-बहनें और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
अंत में ग्राम पंचायत सचिव गोरख जाधव ने सभी अतिथियों और ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।



