खरगोन-बड़वानीधर्म-ज्योतिष, समाजमुख्य खबरे

बड़वानी के जागीरदारपुरा नर्मदा तट पर जन्मोत्सव की धूम, मां नर्मदा को 1100 मीटर चुनरी अर्पित,

मां नर्मदा जन्मोत्सव पर ईश्वरानंद उत्तम स्वामी की उपस्थिति, रविवार को विधायक राजन मंडलोई करेंगे चुनरी अर्पण

जनोदय पंच। बड़वानी। शहर के समीप जागीरदारपुरा नर्मदा तट पर मां नर्मदा जन्मोत्सव के अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। इस दौरान 1008 ईश्वरानंद उत्तम स्वामी की मौजूदगी में मां नर्मदा को 1100 मीटर लंबी चुनरी अर्पित की गई। घाट ‘नर्मदे हर’ के जयघोष से गूंज उठा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु आयोजन में शामिल हुए।

नर्मदा जन्मोत्सव पर पूजन, प्रवचन और चुनरी अर्पण

शनिवार दोपहर ईश्वरानंद उत्तम स्वामी जागीरदारपुरा घाट पहुंचे, जहां उन्होंने मां नर्मदा का पूजन और दुग्धाभिषेक किया। इसके पश्चात नाव से नर्मदा भ्रमण कर पुराने फिल्टर प्लांट परिसर में रविवार को होने वाले प्रसादी भंडारा स्थल का निरीक्षण किया। घाट पर लौटने के बाद स्वामी के प्रवचन हुए और मां नर्मदा की प्रतिमा के समक्ष 56 भोग अर्पित किए गए। इस अवसर पर नर्मदा जन्मोत्सव के आयोजक 108 रामदास त्यागी श्रीराम बाबा भी उपस्थित रहे।

कथा, भंडारा और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा

कार्यक्रम में नर्मदा जागीरदारपुरा घाट समिति के अध्यक्ष अजयसिंह ठाकुर, ठाकुर देवेंद्रसिंह सोलंकी, ठाकुर महेंद्रसिंह सोलंकी, कनकसिंह दरबार, राजेंद्र दरबार, बाबू दरबार, राजेंद्र पिपरे, अनिल जोशी, महेंद्रसिंह भदौरिया, एसपी अग्रवाल और नानेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे। ईश्वरानंद उत्तम स्वामी के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा और यातायात व पार्किंग व्यवस्था सुचारू रखी गई। समिति सदस्यों ने बताया कि रविवार सुबह 10 से 11 बजे तक नर्मदा पुराण कथा का आयोजन होगा, इसके बाद विधायक राजन मंडलोई अपनी पत्नी सहित मां नर्मदा को 1101 मीटर चुनरी अर्पित करेंगे। साथ ही दुग्धाभिषेक, महाआरती, कन्या पूजन और भोज होगा। शाम को पालकी यात्रा और दीपदान का आयोजन किया जाएगा।

मां नर्मदा जागीरदारपुरा घाट, रोहिणी तीर्थ, बड़वानी में चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें ईश्वरानंद उत्तम स्वामी विशेष रूप से उपस्थित रहे। यह धार्मिक आयोजन 22 जनवरी से 25 जनवरी तक 108 रामदास त्यागी श्रीराम बाबा के मार्गदर्शन में संपन्न हो रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत पंडित अंकित शर्मा के मुखारबिंद से नर्मदा पुराण कथा का रसपान कराया जा रहा है। कथा का तीसरा दिन रहा, जिसमें कन्या पूजन और कन्या भोज का आयोजन हुआ। 25 जनवरी को मां नर्मदा जयंती के अवसर पर विधायक राजन मंडलोई द्वारा विशाल चुनरी अर्पित की जाएगी। इसी दिन पुराने फिल्टर प्लांट परिसर में नर्मदा सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में भव्य भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष नर्मदा जन्मोत्सव बैकवाटर क्षेत्र में आयोजित होता रहा है, लेकिन इस वर्ष जागीरदारपुरा घाट पर चार दिवसीय नर्मदा पुराण कथा, सुंदरकांड सहित अन्य धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!