खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

राजपुर जनपद की 34 पंचायतों में कलस्टर अनुश्रवण शिविर संपन्न, मौके पर ही 1184 आवेदनों का हुआ निराकरण

बड़वानी;  कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के निर्देशन में सुशासन की दिशा में नियमित रूप से क्लस्टर अनुश्रवण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जबुधवार को राजपुर जनपद पंचायत की 34 ग्राम पंचायतों में जिले के 7वे कलस्टर अनुश्रवण शिविर का सफल आयोजन किया गया। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित इन शिविरों में ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया।

दो चरणों में हुआ शिविर का आयोजन
शिविर का आयोजन दो महत्वपूर्ण चरणों में किया गया। प्रथम चरण में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक संबंधित ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में पंजी बनाई गई, जिसमें प्राप्त शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया। द्वितीय चरण में ग्राम पंचायत जुलवानिया में कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह, जिला पंचायत सीईओ एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में प्रथम चरण के कार्यों की गुणवत्ता का मूल्यांकन एवं निरीक्षण किया गया। इस दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को लंबित आवेदनों को समय-सीमा में पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए।

शिविर में प्राप्त हुए 1300 से अधिक आवेदन
शिविर के दौरान कुल 1396 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 1184 आवेदनों का मौके पर ही संतुष्टिपूर्ण निराकरण कर दिया गया। शिविर की सफलता का उदाहरण ग्राम सालीकला में देखने को मिला, जहाँ सुश्री सलीना बरडे का तत्काल आयुष्मान कार्ड बनाकर नोडल अधिकारी द्वारा सौंपा गया।
इन पंचायतों में आयोजित हुए शिविर
बकवाडी, छोटी खरगोन, चितावल, जाहुर, खजुरी, कुसमरी, पिपरी बुजुर्ग, रेलवा बुजुर्ग, सांगवीठान, वासवी, अगलगांव, भोरवाडा, बोबलवाडी, देवला, घुसगांव, जुलवानिया, कादवी, मोयदा, रणगांवरोड, रूई, सालखेडा, सांगवीनीम, बघाड, बालसमुद, देवनली, लफनगांव, नागलवाडी बुजुर्ग, नागलवाडी खुर्द, नांदेड, ओझर, सालीकला, टाकली एवं टेमला।
प्रमुख सेवाओं से सम्बंधित सेवाओं का हुआ निराकरण
शिविर में मुख्य रूप से निम्नलिखित सेवाओं जैसे राजस्व अविवादित नामांतरण, बँटवारा, सीमांकन और भू-अधिकार पुस्तिकाओं का वितरण,स्वास्थ्य के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड निर्माण एवं ई-केवायसी सामाजिक पेंशन,वित्तीय समावेशन के अंतर्गत इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से मौके पर ही खाते खोले गए और डीबीटी सक्रिय की गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!