खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा की 34 पंचायतों में आयोजित किए गए कलस्टर अनुश्रवण शिविर, कलेक्टर ने कहा- आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान ही सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाया गया अंतिम छोर तक

जनोदय पंच। सेंधवा। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने एवं आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान ही सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के मार्गदर्शन में सेंधवा जनपद की 34 ग्राम पंचायतों में छठवाँ कलस्टर अनुश्रवण शिविर का आयोजन किया गया। इससे पूर्व जिले में सफलतापूर्वक 5 शिविर आयोजित किए जा चुके हैं, और इसी कड़ी में यह आयोजन ग्रामीणों के लिए समाधान का केन्द्र साबित हुआ जिसमें उन्हें अपने ही ग्राम में समस्याओं का निराकरण प्राप्त हुआ।

 

संकल्प से संकल्प अभियान के द्वितीय चरण के तहत जनपद पंचायत सेंधवा के 3 क्लस्टर सेंधवा, धनोरा, चाचरिया की 34 पंचायतों में शिविर आयोजित किए गए। इस अभियान के तहत इक्कीस विभागों की 106 योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित शिकायतों एवं समस्याओं लें को पंजीकृत कर निराकृत किया गया।
कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पात्र हितग्राही किसी भी लाभ से वंचित न रहे। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाया गया अंतिम छोर तक पहुंचाया जाए।

1.राजस्व एवं दस्तावेज़ वितरण (ग्राम पंचायत शिवन्या)-शिवन्या में आयोजित शिविर के दौरान नोडल अधिकारियों द्वारा राजस्व संबंधी मामलों का मौके पर निराकरण किया गया। यहाँ श्री गीला पिता धर्मसिंह, श्री जैतराम पिता गमर, श्री आबदा पिता घट्टा, श्री सलीम पिता नासरिया एवं श्री दरबार पिता हेमता को उनके भू-अभिलेखों की खसरा प्रतिलिपि प्रदाय की गई।

2.स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा (ग्राम पंचायत कामोद व शिवन्या)- आयुष्मान भारत योजना के तहत ग्राम पंचायत कामोद में श्री साधुराम आर्य, श्री प्रताप आर्य, श्री दयाराम अवास्या एवं श्री अमन बढोले को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए, जिससे अब उन्हें निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल सकेगी।
– संबल योजना शिवन्या में श्रीमती यशोदा पति अन्तिराम को उनका संबल कार्ड तैयार कर मौके पर ही सौंपा गया।
– दिव्यांग सहायता- एक विशेष प्रकरण में विकलांग पेंशन हेतु आवश्यक यूडीआईडी कार्ड उपलब्ध न होने पर, विभाग द्वारा त्वरित समन्वय कर सामाजिक न्याय विभाग से आईडी जेनरेट करवाई गई।

3.कृषि एवं ऋण सुविधा (ग्राम पंचायत बाबदड़)- किसानों की आर्थिक उन्नति हेतु ग्राम पंचायत बाबदड़ में श्री चम्पालाल पिता सोमला को केसीसी कार्ड (सहकारिता विभाग) वितरित किया गया। अब उन्हें समिति के माध्यम से आसानी से खाद, बीज और नकद ऋण की सुविधा प्राप्त होगी।
विद्यादान अभियान के तहत विद्यालयों का निरीक्षण
प्रशासनिक अधिकारियों ने न केवल समस्याओं का समाधान किया, बल्कि विद्यादान अभियान के तहत शिक्षा की गुणवत्ता को भी परखा। नोडल अधिकारियों ने ग्राम कोटकिराड़ी, कुमठाना एवं बाबदड़ के शासकीय विद्यालयों का निरीक्षण किया और वहां छात्र-छात्राओं को अध्यापन कराकर उनका उत्साहवर्धन किया।

द्वितीय चरण में किया गया किए गए कार्यों का मूल्यांकन

क्लस्टर अनुश्रवण शिविर के द्वितीय चरण में शासकीय हाई स्कूल बाबदड़ में कलेक्टर एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रथम चरण में किए गए कार्यों का मूल्यांकन किया। 34 पंचायतों में आयोजित शिविर में कुल 1465 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 1254 आवेदनों का निराकरण किया गया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री सोहन कनाश,प्रभारी एसडीएम सेधवा श्री रमेश सिंह सिसोदिया,डिप्टी कलेक्टर शक्ति सिंह चौहान एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!