पानसेमल जनपद पंचायत की 39 पंचायतों में 28 जनवरी को आयोजित किया जाएगा क्लस्टर अनुश्रवण शिविर

जनोदय पंच। कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के निर्देशन में 28 जनवरी (बुधवार) को पानसेमल जनपद पंचायत के अंतर्गत मोयदा/बंधारा बुजुर्ग/जाहुर /भातकी की 39 ग्राम पंचायतों में नागरिकों की समस्याओं के प्रभावी और त्वरित निराकरण हेतु क्लस्टर अनुश्रवण शिविर (सीएफटी) का आयोजन किया किया जा रहा हैं।
इस शिविर प्रथम चरण में प्रत्येक ग्राम पंचायत में सेक्टर अधिकारियों द्वारा पंचायतो में भ्रमण या पंचायत भवन में उपस्थित रहकर प्रातः 9 बजे से दोपहर 4 बजे तक ग्रामीणजनों की समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करेंगे। इसके पश्चात द्वितीय चरण में दोपहर 4 बजे शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय भातकी में कलेक्टर की अध्यक्षता में किए गए कार्यों की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया जाएगा। साथ ही अधिकारियों द्वारा विद्यादान अभियान के तहत स्कूलों में जाकर अध्यापन का कार्य भी किया जाएगा।इस पहल का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का त्वरित और सीधा लाभ दिलाना तथा उनकी स्थानीय समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करना है।
इन 39 पंचायतों में आयोजित किया जाएगा शिविर
वांगरा, मोयदा, दोंदवाडा, नांदियाबड, ओसवाडा, शिवनीपडाया, देवधर, सकराली बुजुर्ग, मतराला, बंधारा खुर्द, बंधारा बुजुर्ग, अलखड, जुनापानी, जलगोन, आमदा, घट्टया, रायखेड, मनकुई, पिपरानी, कानसुल, जाहुर, आमझिरी, पन्नाली, गोंगवाडा, बालझीरी, भडगोन,मोरतलाई, निसरपुर, भातकी, टेमला, राखी खुर्द, करणपुरा, राखी बुजुर्ग, बायगोर, धावडी, मलगांव, मलफा, बेहडिया, बांदरियाबड में आयोजित किया जायेगा।
शिविर में इन क्षेत्रों से संबंधित शिकायतों का किया जाएगा निराकरण
स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, योजनाओं एवं आयुष्मान कार्ड बनाने, आंगनवाडी से संबंधित सेवायें, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्राप्त सेवाओं ,ई-केवायसी, राजस्व सेवाओं अविवादित नामांतरण बटवारा सीमांकन एवं अतिक्रमण आदि, भू-अधिकार पुस्तिकाओं का वितरण खसरा, नक्शा नकल आदि का प्राप्ति, प्राथमिक माध्यमिक एवं उच्चतर शिक्षा से संबंधित विषय युनिफार्म छात्रवृत्ति, पुस्तक एवं मध्यान्ह भोजन,कृषि आदानो खाद-बीज योजनाओं ,प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना ,स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत शेष घरो में शौचालय निर्माण ,मनरेगा अन्तर्गत मजदूरों को रोजगार एवं मजदूरी भुगतान, सामाजिक पेंशन की विभिन्न योजनाओं, ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाओं, एनआरएलएम, उद्योग विभाग, विद्युत विभाग पशुपालन से संबंधित योजनाओं आदि।



