खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

कलेक्टर ने राजपुर जनपद का किया सघन भ्रमण,विकास कार्यों और हितग्राही मूलक योजनाओं का किया अवलोकन

जनोदय पंच। बड़वानी। कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने राजपुर जनपद का सघन भ्रमण कर विभिन्न विकास कार्यों और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन का अवलोकन किया।भ्रमण के दौरान ग्राम सिनगुन और टेमला बुजुर्ग के आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया, जहाँ उन्होंने कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार, पोषण आहार की गुणवत्ता और वितरण व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम भामी में क्रियाशील पंचायत भवन का निरीक्षण किया एवं राजपुर में एमएसएमई प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत स्थापित मेसर्स दुर्गा मैन्युफैक्चरिंग इकाई का अवलोकन कर स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहित किया। क्षेत्रीय विकास और स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए कलेक्टर ने मोरगुन रोड स्थित माँ नर्मदा ग्रीन नर्सरी में पौधों की उन्नत किस्मों का निरीक्षण किया तथा पशुपालन एवं डेयरी विभाग की योजनाओं से लाभान्वित ग्राम जलगोन के उन्नत पशुपालक से चर्चा कर उनके प्रयासों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान अनुविभागीय राजस्व अधिकारी राजपुर श्री कुमार शानू देवड़िया सहित सीएमओ राजपुर,तहसीलदार राजपुर सहित अन्य उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!