खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे
कलेक्टर ने भू-अर्जन कार्यालय का किया निरीक्षणए सरदार सरोवर विस्थापितों की रजिस्ट्री प्रक्रिया में कार्यक्षमता बढ़ाकर प्रगति लाने के दिए निर्देश

जनोदय पंच। बड़वानी । कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने बुधवार जिला मुख्यालय स्थित भू-अर्जन कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सरदार सरोवर परियोजना के विस्थापितों को आवंटित किए गए भूखंडों की रजिस्ट्री प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होने सत्यापन प्रक्रिया,प्रतिदिन प्राप्त होने वाले आवेदन,पट्टा सूची,रजिस्ट्री प्रक्रिया एवं कार्य संपादित करने में आ रही समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर भू-अर्जन अधिकारी और रजिस्ट्री कार्यालय के स्टाफ को निर्देशित करते हुए कहा कि लंबित प्रकरणों को राजस्व एवं एनवीडीए विभाग के अमले के माध्यम से कार्यक्षमता बढ़ा कर कार्य में प्रगति लाएँ। इस दौरान एसडीएम बड़वानी एवं भू-अर्जन अधिकारी श्री भूपेन्द्र रावत एवं भू-अर्जन कार्यालय के अन्य स्टाफ एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



