खरगोन-बड़वानी

जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को शीघ्र पहुँचाएं लाभ-कलेक्टर

’कलेक्ट्रेट सभागृह बड़वानी में जिला स्तरीय बैंकर्स सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

बड़वानी; कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागृह में जिला स्तरीय बैंकर्स सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने शासन की विभिन्न स्वरोजगार और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन प्रकरणों को स्वीकृति मिल चुकी है, उनमें वितरण तत्काल सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की योजनाओं का उद्देश्य अंतिम छोर के व्यक्ति को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इसमें बैंकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। विभिन्न स्वरोजगार एवं आर्थिक कल्याण की योजनाओं बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना ,टंटया मामा आर्थिक कल्याण योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना मुख्यमंत्री,उद्यम क्रांति योजना इत्यादि के तहत स्वीकृत लंबित प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा में कर हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाए ,अनावश्यक प्रकरण लंबित ना रखे जाए।
बैठक में संयुक्त कलेक्टर, विभिन्न बैंकों के आंचलिक एवं क्षेत्रीय कार्यालयों के वरिष्ठ प्रतिनिधि, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, सभी बैंकों के जिला समन्वयक एवं संबंधित विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!