खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की उपलब्धता हेतु जिला एवं ब्लॉक स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

जनोदय पंच। बड़वानी। जिले में एलपीजी सिलेंडरों की सुचारू उपलब्धता हेतु जिला प्रशासन ने जिला स्तर एवं ब्लॉक स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया है। आम उपभोक्ता घरेलू सिलेंडर से जुड़ी किसी भी समस्या, शिकायत या सुझाव के लिए कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकेंगे।

जिला आपूर्ति नियंत्रक से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में ईंधन एवं गैस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी से बचाने के लिए यह व्यवस्था की गई है।
जिला स्तर पर गैस आपूर्ति की मोनिटरिंग हेतु सुश्री लवीना सोलंकी कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पाटी 8889394247 दायित्व सौंपे गए हैं जो प्रतिदिन की वस्तुस्थिति व समस्या होने पर निराकरण करेंगे।

साथ ही ब्लॉक स्तर पर विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दायित्व सौंपे गए हैं।
बडवानी विकासखण्ड के लिए श्री भुरमल वामने
कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी बडवानी 7089187222 एवं श्री विरेन्द्र सोलंकी 7974030842,

पाटी विकासखण्ड हेतु सुश्री लवीना सोलंकी कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पाटी 8889394247 एवं श्री अजय वर्मा 9893787360 , ठीकरी विकासखंड हेतु सुश्री बंदना बुंदेल कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ठीकारी
6266925922 एवं श्री कपिल गुप्ता 8962531287,

राजपुर विकासखंड हेतु श्री भोला मंडलोई, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी राजपुर 9425088061 एवं श्री राहुल सोन
8827835424,

सेंधवा विकासखण्ड हेतु श्रीमति लाली खराड़ी कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सेंधवा 8305938830 एवं श्री मोईन शेख 9826412641, पानसेमल/निवाली विकासखंड के श्री दयाराम चौहान सहायक आपूर्ति 8319735248 एवं श्री अजय
9981483698 निवाली एवं श्री आकाश
9516533235 पानसेमल घरेलू गैस सिलिंडर्स से संबंधित समस्याओं के निराकरण एवं आपूर्ति की निगरानी सुनिश्चित करेंगे।
उपभोक्ता भारत गैस, इंडेन गैस या एचपी गैस कंपनी के सेल्स ऑफिसर से संपर्क कर सकते हैं। इंडेन गैस से श्री सुनील मोबाइल नंबर 9522215626, एचपीसीएल से श्री मयंक श्रीवास्तव मोबाइल नंबर 8130508235,9324502315 एवं बीपीसीएल से श्री राहुल चंदेल मोबाइल नंबर
9816158218,9179804344

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!